Breaking News

सोशल मीडिया से जोड़े जायेगे जिले के सभी गन्ना किसान : जिला गन्ना अधिकारी शाहजहांपुर


        HTNLivenews.Com

        उत्तर प्रदेश :- शाहजहांपुर

    ब्यूरोचीफ अपराध :- अमन मिश्रा





♦️👉 शाहजहांपुर :- सोशल मीडिया से जोड़े जायेगे जिले के सभी गन्ना किसान : जिला गन्ना अधिकारी शाहजहांपुर   



♦️👉डिजिटल पर्ची के साथ साथ मिलेगी विभागीय एवं समसामयिक जानकारी,जिससे हाईटेक होंगे जनपद के गन्ना किसान



♦️👉 शाहजहांपुर :- श्री संजय आर. भूसरेड्डी अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग ने प्रदेश के सभी जिला गन्ना अधिकारियो को निर्देश दिये है कि गन्ना किसानो को बिभागीय, सरकारी योजनाओं के अलावा समसामयिक जानकारी को पारदर्शी तरीके से किसानो तक पहुंचाने के लिये उन्हें सोशल मीडिया से जोड़ा जाये। जनपद के किसानो को सोशल मीडिया से जोड़ने के लिये अभियान सुरु किया गया है। जनपद मे 1.80 लाख गन्ना आपूर्तिकर्ता किसान है जो यम. किसान पोर्टल से पहले ही जुड़ चुके है। इन सभी किसानो को समय समय पर इनके मोबाइल पर यम.किसान पोर्टल के माध्यम से सन्देश भेजे जाते है। जिन किसानो के पास एंड्रॉयड फोन है, उनको फेसबुक, ट्वीटर, एवं यूट्यूब से जोड़कर प्रदेश सरकार एवं गन्ना विभाग की योजनाओं के बारे मे विस्तृत जानकारी दी जायेगी।                                 
                       


 ♦️👉 जिला गन्ना अधिकारी द्वारा सभी सचिव एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षकों को निर्देश दिये गए है कि वह समिति कर्मचारियों एवं गन्ना पर्वेक्षको को इसके लिये प्रशिक्षण दे। सर्किलवार गन्ना पर्वेक्षको, सहकारी गन्ना समिति के कर्मचारियों एवं सहकारी चीनी मिलो  के फील्ड स्टॉफ को अपने अपने सर्किल मे किसानो को जोड़ा जायेगा। इसके लिये जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना विकास परिषद, व गन्ना विकास समितिवार फेसबुक व ट्वीटर अकाउंट बनाया गया है। अब तक जनपद मे 28540 किसान फेसबुक से एवं 2150 किसान ट्वीटर से जुड़ चुके हैँ। सभी एंड्रॉयड फोन धारक किसानो  को सोशल मीडिया से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का मुख्य उद्देश्य गन्ना विभिन्न के कार्य कलापो की अद्यतन जानकारी पारदर्शी तरीके से गन्ना किसानो, विभागीय अधिकारियो, कर्मचारियों तक पहुँचाना है। कोरोना काल मे सोशल मीडिया से किसानो को जोड़ना काफ़ी लाभदायक रहा है। दो साल से गन्ना पर्ची एवं सर्वे की जानकारी भी किसानो को मोबाइल पर दी जा रही है।

No comments