Breaking News

फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद लखनऊ ने एडवांस सिनेमेटिक वर्कशॉप का आयोजन कराया

                                   HTN Live


फोटोग्राफर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद लखनऊ ने आज दिनांक 2 अगस्त 2023 को लखनऊ मे चारबाग स्थित होटल श्योना रेजीडेंसी मे एडवांस सिनेमेटिक वर्कशॉप का आयोजन कराया। 
जिसमे उत्तर प्रदेश के कई जिलों से आये लगभग 120 फोटोग्राफर्स सम्मलित हुये
वर्कशॉप मे विख्यात मेंटर राजा अवस्थी ने सिनेमेटिक, कैमरा सेटिंग, ब्राइडल सिनेमेटिक, गिंबल सेटिंग व शूट करने की तकनीकी के बारे मे 100 से ज्यादा फोटोग्राफरो को जानकारी दी।वर्कशॉप में डिजिटेक, यूनिक कलर लैब, फ्रेम फैक्टरी, वन सिस्टम, स्काईनेट जैसी बड़ी कंपनियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
कार्यशाला का शुभारंभ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष दिनेश वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष विकास बाबू और प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने दीपप्रज्जवलन कर किया। 
वर्कशॉप का आयोजन एसोसिएशन के पदाधिकारी अध्यक्ष अमर सिंह जी महामंत्री आशीष श्रीवास्तव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव टंडन जी , उपाध्यक्ष पिंकू शुक्ला जी एवम जागीर जी ,
 संगठन मंत्री दिलीप मौर्या एवम सुनील व।र्मा जी , मंत्री रतन शर्मा जी अन्य पदाधिकारीयों ने मिलकर किया|

No comments