Breaking News

शिया महाविद्यालय में शियाड खेल -2024 के पहले दिन एन सी सी व एन एस एस का रहा बर्चस्व

HTN Live

       शिया  महाविद्यालय में शियाड खेल -2024 का आगाज़ 

शिया कॉलेज बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध प्रबंधक सै० अब्बास मुर्तजा शम्सी
खिलाड़ियों को शिखर तक पहुँचाने के लिए कालेज प्रतिबद्धः वित एवं सम्पति अधिकारी डॉ० एम० एम० एजाज अब्बास
लखनऊ 29.02.2024। शिया पी० जी० कालेज, लखनऊ में आज तीन दिवसीय 'शियाड स्पोर्ट्स फेस्ट-2024' का शुभारम्भ हुआ सर्वप्रथम मार्च पास हुआ जीसका नेतृत्व आर्मी विंग एन सी सी के सीनीयर अंडर आफीसर‌ प्रियांशु गुप्ता ने किया
उसके उपरांत महाविद्यालय के प्रबंधक सै० अब्बास मुर्तजा शम्सी ने मशाल जलाकर व कबूतर, गुब्बारे को उड़ाकर किया। प्रबंधक ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार से गुब्बारा  की क्षमता से आसमान की ऊचाइयों तक जाता है। ठीक उसी प्रकार से छात्र-छात्राओं की प्रतिभा शिक्षा के साथ-साथ खेलों के प्रति प्रतिभा इस तरह के आयोजन करने से निखर कर सामने आती है। महाविद्यालय में शियाड खेल प्रतियोगिता का आयोजन विगत कई वर्षों से किया जा रहा है। महाविद्यालय ने कई प्रतिभावान खिलाडियों को देश व प्रदेश को दिए। महाविद्यालय द्वारा लगातार खेल संशाधनों में बढ़ोत्तरी की जा रही है ताकि महाविद्यालय द्वारा देश को प्रतिभावान खिलाड़ी दे सके। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० सै० शबीहे रजा बाकरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि खेल छात्रों को संयमित, परिश्रमी व सुशासित बनाता है। वही महाविद्यालय के वित एवं सम्पति अधिकारी डॉ० एम० एम० एजाज अब्बास ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार मेंहदी की पत्ते हरे रंग के होते हैं, पर उसकी लाली किसी को नहीं दिखाई देती है। ठीक उसकी पर प्रकार छात्र-छात्राओं की प्रतिभा भी इस तरह के आयोजन से सामने आती है। इसलिए कालेज प्रबंधन बच्चों के खेलों के प्रति उनकी प्रतिभा निखारने के लिए हर तरह से प्रतिबद्ध है। हम छात्र-छात्राओं की शिक्षा के साथ-साथ शाररिक शिक्षा पर बहुत जोर दे रहें इस तरह के आयोजन से उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आती है जिससे देश व प्रदेश के साथ कालेज का भी नाम रौशन होता है।

विभागाध्यक्ष खेल कूद एवं शारीरिक शिक्षा डा० कुंवर जय सिंह ने शाल भेंट कर कालेज प्रबंधक का स्वागत किया। वही कालेज के प्राचार्य व सम्पति अधिकारी को पुण्पगुच्छ भेंट कर आभार जताया। प्रतियोगिता का शुभारंभ छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट करके किया गया। किंग नसीरुद्दीन क्रिकेट स्टेडियम छात्र-छात्राओं के जोश और उत्साह और तालियों की आवाज से खिलाडियों में उमंग का माहौल अंतिम प्रतियोगिता तक बना रहा। भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति प्रतियोगिता को चार चाँद लगा रही थी।

आज शियाड खेल प्रतियोगिता के पहले दिन खेलो में एन सी सी कैडेटों व एन एस एस के वालंटीयरो का वर्चस्व देखने को मिला
 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर अर्पित यादव ,द्वितीय स्थान पर विशाल कुमार व तृतीय स्थान पर मोहम्मद अजीज एवं समीर ने प्राप्त किया।
 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान अंकित यादव द्वितीय स्थान पर विशाल कुमार व तृतीय स्थान पर समीर रहें। 
400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान ओमकार यादव द्वितीय स्थान पर अजय रावत रहें व तृतीय स्थान पर शुभम त्रिपाठी रहे। 
वही 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान ओमकार यादव द्वितीय स्थान पर मनन दीक्षित व तृतीय स्थान पर प्रियांश ओझा रहें। 
रिले 4x100 में प्रथम स्थान अंकित यादव, ओमकार यादव, विशाल कुमार, समीर 
एवं द्वितीय स्थान पर प्रियांश ओझा, मो० आरिज, कम्बर मेंहदी, आर्दश सिंह, एवं 
तृतीय स्थान पर समीर इफान अली,यश यादव, मो० मोहसिन, राम अवस्थी। 
शॉटपुट में प्रथम स्थान औन फरमान द्वितीय स्थान पर विश्वप्रताप सिंह एवं तृतीय स्थान पर अजीत सिंह ने प्राप्त किया।

डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अजित सिंह द्वितीय स्थान पर इरफान खान व तृतीय स्थान पर अनास सिद्दीकी रहे।

जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मो० फैज द्वितीय स्थान पर राम कृष्ण व तृतीय स्थान पर आसिफ अली ने प्राप्त किया।
 लॉग जम्प प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रांजल पाण्डेय द्वितीय स्थान पर अब्बास रिजवी व तृतीय स्थान पर विशाल कुमार ने प्राप्त किया। 
हाई जम्प प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यश यादव द्वितीय स्थान पर विशाल कुमार व तृतीय स्थान पर प्रांजल पाण्डेय ने हासिल किया।

इस 'शियाड स्पोर्टस फेस्ट-2024 आयोजन का संचालन डॉ० प्रदीप शर्मा ने किया। , एन.सी. सी व एन.एस.एस के कार्यक्रम अधिकारी सहित शिक्षक, कर्मचारियों के साथ-साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

No comments