Breaking News

काम किसका है यह बाद में तय कीजिये, अभी जनता की जलभराव की समस्या तत्काल दूर करिए : महापौर संयुक्ता भाटिया

HTN Live 

बाढ़ पम्पिंग स्टेशन पर पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के समन्वय की कमी से हो रहा था जलभराव, महापौर में दूर कराई समस्या


महापौर संयुक्ता भाटिया ने आज हुई भारी बारिश के बीच सर्वोदय नगर स्थित बाढ़ पम्पिंग स्टेशन के बैरल न० 3, 4, 5 का निरीक्षण कर जलनिकासी के लिए सम्यक निर्देश दिए।  

सर्वोदय नगर, इंदिरा नगर, कुर्वांचल नगर और शक्ति नगर के इलाकों में भारी बारिश पानी बाढ़ पंपिंग स्टेशन के जरिये निकाला जाता है, परंतु पानी भर गया था और जलनिकासी नही हो रही थी, महापौर को पम्प से पानी के बैक फ्लो होने की शिकायत जनता सहित लाल बहादुर शास्त्री द्वितीय  वार्ड के पार्षद मनोज अवस्थी द्वारा प्राप्त होने पर तत्काल महापौर पम्पिंग स्टेशन 3,4, 5 पर पहुची जहाँ महापौर के संज्ञान में आया कि पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी एक दूसरे पर काम की जिम्मेदारी डाल कर पल्ला झाड़ रहे थे, जिसके कारण पम्पिंग स्टेशन के गेट बंद न हो पाने के कारण पानी बैक फ्लो होकर वापस गलियों में जा रहा था, इसी कारण उपरोक्त इलाको में जलभराव हो रहा था जिसकी शिकायत महापौर को प्राप्त हुई थी।

 मा. महापौर जी द्वारा विशेष रूप से इंदिरा नगर क्षेत्र में स्थित कुकरैल बंधा बाढ़ पम्पिंग स्टेशन बैरल नंबर 3, बैरल नंबर-4, बैरल नंबर-5 का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरल के संबंधित सहायक अभियंता व अवर अभियंता को बैरल के उचित रखरखाव एवं समय से पम्प चलाकर जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय महापौर के संज्ञान में आया कि कुकरैल बंधे के दायी ओर सिंचाई विभाग के बैरल से बैकफ्लो की समस्या है  प्रकरण पी.डब्ल्यू.डी. एवं सिंचाई विभाग के मध्य समन्वय न होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। मा. महापौर जी द्वारा सिंचाई विभाग अधिकारियों से वार्ता करके समन्वय स्थापित कर सिंचाई विभाग के बैरल के गेट को बंद कर पानी के बैक फ्लो होने से रोकने एवं जल निकासी कराने के निर्देश दिये गये। मा. महापौर जी के निरीक्षण के समय उपस्थित क्षेत्रीय सहायक अभियंता व अवर अभियंता को जलभराव की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उसका निराकरण कराने के निर्देश दिये गये। 
महापौर संयुक्ता भाटिया भारी बारिश के बीच बैरल संख्या 3 और 4, और 5 पर पहुंची थीं। इस दौरान *महापौर संयुक्ता भाटिया ने वहाँ सिचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कहा कि गेट बंद करने का कार्य किसका है यह बाद में तय कीजियेगा अभी जनता की जलभराव की समस्या तत्काल दूर करिए और बैरल के गेट को बंद करा पानी को बैक फ्लो होने से रोकें।* महापौर ने समस्त बैरलो को के गेट को बंद करा बैकफ्लो की समस्या का निस्तारण कर जलनिकासी की समस्या का समाधान कराया और साथ ही बाढ़ और पम्पिंग स्टेशन प्रभारी अधिशासी अभियंता अमरनाथ को फ़ोन कर सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नही होनी चाहिए। महापौर द्वारा लखनऊ शहर में निरन्तर हो रही मानसून वर्षा एवं कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया गया।

इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया संग पार्षद मनोज अवस्थी, अधिशासी अभियंता डीडी गुप्ता, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments