शिया पी.जी. कॉलेज लखनऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस पर स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
HTN Liveलखनऊ, 31 अक्टूबर 2026।* लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शिया पी.जी. कॉलेज, लखनऊ में राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) आर्मी विंग एवं नेवल विंग के संयुक्त तत्वावधान में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में NCC कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय *"एक भारत - श्रेष्ठ भारत, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता"* रहा। छात्रों ने _एकता में शक्ति है, अनेकता में एकता - भारत की विशेषता_ जैसे प्रेरणादायक स्लोगन लिखे।
कार्यक्रम में NCC अधिकारी कैप्टन आगा परवेज़ मसीह एवं सब लेफ्टिनेंट नुजहत हुसैन व एनसीसी सहायक अजीत सिंह एवं महाविद्यालय के शिक्षक विश्वास पान्डेय ने छात्रों को सरदार पटेल के योगदान एवं राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों को एकीकृत कर अखंड भारत का निर्माण किया, उनकी जयंती पर युवाओं को एकता की शपथ लेनी चाहिए।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।



No comments