अटरिया ,लगातार बारिश में विद्युत सप्लाई अस्त-व्यस्त
HTN Live
संवाददाता ज्ञानेश पाल
अटरिया सीतापुर। इलाके में हो रही दो दिनों से लगातार बारिश से इलाके की बिजली व्यवस्था पूरी तरह धराशाई हो गई बिजली फाल्ट होने से ग्रामीणों को खांसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बताते चलें कि सिंधौली उपकेंद्र से पोषित गधौली फीडर व बनौगा अटरिया उपकेंद्र से पोषित अटरिया कस्बा, कुंवरपुर व मनवा फीडर की विधुत आपूर्ति दो दिनों से बारिश के चलते ठप हो गई दर्जनों जगहों पर लाइन में फाल्ट होने की सूचना मिली वही कहीं कहीं पेड़ गिर गए जिससे लाइन खराब रही इलाके के सैकड़ों गांवों में दो दिनों से विधुत आपूर्ति होने से इलाके में हाहाकार मचा हुआ है बिजली न आने से लोगों के बिजली उपकरण बंद रहे। जिससे लोगों काफी परेशान भी नजर आए फीडरो के लाइनमैन पूरा दिन इधर उधर लाइन को ठीक करने में लगे रहे पर देर रात तक इलाके में बिजली सुचारू रूप से संचालित नहीं हो सकी जिससे ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिला। अटरिया जेई सुनील कनौजिया ने बताया की लाइन जर्जर हो होने से फाल्ट आई है लाइमैन कार्यरत हैं जल्द ही विधुत आपूर्ति सुचारू रूप से चलने लगेगी

No comments