राष्ट्रीय सेवा योजना और राष्ट्रीय कैडेट कोर के संयुक्त तत्वावधान में शिया कॉलेज में NDRF की वन डे वर्कशॉप
HTN Live
लखनऊ, 29 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NSS/NCC ) शिया पी.जी. कॉलेज लखनऊ द्वारा MY Bharat एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के संयुक्त तत्वावधान में प्रार्चाय सैय्यद शबीहे रज़ा बाकरी के दिशा निर्देशन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन आज सुबह 10 बजे से शिया पी.जी. कॉलेज के हाल में किया गया है।
NDRF दल द्वारा NSS/NCC एन एस एस स्वयंसेवकों व सेविकाओं तथा एनसीसी कैडेटों को बाढ़, भूकंप, आग, आकस्मिक आपदा के समय सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, बचाव तकनीक, राहत एवं पुनर्वास के उपायों पर प्रशिक्षण दिया गया।
NDRF - आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा - तैयारी, प्रतिक्रिया और राहत उपाय" है।
इस कार्यशाला में NDRF के विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा छात्र-छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर स्वयंसेवकों को बाढ़, भूकंप, आग, आकस्मिक आपदा के समय सुरक्षा, प्राथमिक उपचार, बचाव तकनीक, राहत एवं पुनर्वास के उपायों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य *"सुरक्षित समाज - समृद्ध भारत" एवं "आपदा में साथ हैं"* की भावना को जागृत करना तथा युवाओं को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है।
इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा सुधाकर वर्मा और एनसीसी / एनएसएस सहायक अजीत सिंह उपस्थिति थे।




No comments