Breaking News

शिया महाविद्यालय की जंतु विज्ञान विभाग ने जड़ी-बूटी खोजने वाले जानवर, पौधों पर शोध और सुरक्षित औषधि के विषय पर द्वितीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया

                      HTN Live
आज शिया महाविद्यालय की जंतु विज्ञान विभाग ने जड़ी-बूटी खोजने वाले जानवर, पौधों पर शोध और सुरक्षित औषधि के विषय पर द्वितीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया।उक्त सेमिनार उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश प्रयाग राज द्वारा प्रायोजित था।


प्रोफेसर अमिता कनौजिया, विभाग अध्यक्ष, जंतु विज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय ने हर्ब्स की उचित प्रयोग पर ज़ोर दिया। इसके अतिरिक्त प्रोफेसर अजय बहादुर, प्रोफेसर सरवत तकी, प्रोफ़ेसर नफीस नकवी, प्रोफेसर तैयब शमशाद नक़वी ने अपनी शोध के निष्कर्ष साझा किया। 
इस सेमिनार में प्रोफेसर अब्बास अली मेहदी, कुलपति, एरा मेडिकल विश्विद्यालय, लखनऊ ने हर्ब्स में पाए जाने वाले हानिकारक   विषाक्त धातु पर व्याख्यान दिया।
प्रोफेसर शबीह रज़ा बाक़री, प्राचार्य शिया महाविद्यालय ने हर्ब्स और आयुर्वेद में शोध पर ज़ोर दिया। 
इस सेमिनार में कई शोध कर्ताओं ने अपने शोध पत्र पढ़े जिसमे उत्कृष्ट शोध पत्रों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। इसके अतिरिक्त बेगम ज़किया तकी हसन अवॉर्ड, नवाब तकी हसन अवॉर्ड और डॉ आग़ा हादी मसीह अवार्ड दिए गए जिसमें तीन शोधार्थी को अलग अलग रुपए 1000/ दिए गए।
इसके अतिरिक्त डा0 एस एस, एच तकवी प्रोफेसर सादिक अब्बास, डॉ अलका यादव अग्रवाल, डॉ सूचित स्वरूप, डॉ गौरव वाजपेई, डॉ शशिकांत, डॉ सुधाकर, डॉ आसिफ जाफरी, डॉ निखिल श्रीवास्तव और डॉ सतीश चंद्रा आदि उपस्थित रहे। इस सेमिनार के समन्वयक प्रोफेसर आग़ा परवेज़ मसीह ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। सेमिनार का समापन राष्ट्रीय गान के बाद हुआ है।

No comments