Breaking News

दिव्या सिंह 95% अंकों के साथ बनीं स्कूल टॉपर, सिविल सेवा है लक्ष्य

HTN Live

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर के छात्राओं ने सीबीएसई 12वीं में परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

दिव्या सिंह 95% अंकों के साथ बनीं स्कूल टॉपर, सिविल सेवा है लक्ष्य

संवाददाता --ज्ञानेश पाल धनगर 
 लखनऊ/ पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गोमती नगर ने एक बार फिर सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम देकर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता साबित की है। विद्यालय के अधिकांश छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया।  



मानविकी संकाय की  दिव्या सिंह ने  95% अंकों के साथ न केवल विद्यालय में टॉप किया बल्कि मानविकी संकाय में नया मानदंड स्थापित किया। दिव्या ने बातचीत में कहा कि वह सिविल सेवा परीक्षा पास कर देश की सेवा करना चाहती हैं। 



 
विज्ञान संकाय से  हर्षिता राणा ने 94.20% और सौम्या श्रीवास्तव ने 93.60% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं आदित्य यादव ने 92.40%अंकों के साथ बालक वर्ग में सर्वोच्च स्थान हासिल किया।  





इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव अग्रवाल ने सभी सफल छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, "यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का फल है।" श्री अग्रवाल ने परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय परिसर में परिणाम के बाद उत्सव का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

No comments