Breaking News

जितिन प्रसाद के समर्थन में कांग्रेसियों ने दिया इस्तीफे : शाहजहांपुर



        HTNLivenews✍️.Com
 
          उत्तर प्रदेश :- शाहजहांपुर
            
      ब्यूरोचीफ अपराध :- अमन मिश्रा



♦️👉 शाहजहांपुर :-जितिन प्रसाद के समर्थन में कांग्रेसियों ने दिया इस्तीफे



♦️👉 शाहजहांपुर :- युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विश्वदीप अवस्थी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि विगत कुछ वर्षों से कांग्रेस पार्टी अपने मूल विचार धारा से भटक गई है। जिस कांग्रेस पार्टी में कभी ब्राह्मण समाज के लोगो का सम्मान हुआ करता था। आज वामपंथी विचारधारा के लोग जो कि शीर्ष नेतृत्व के आसपास रणनीतिकार की भूमिका में है। उन्होंने ब्राह्मण समाज एवं सवर्ण समाज के लोगों को पार्टी से दूर रखने की सुपारी सी ले रखी है। आज कांग्रेस में पूर्व स्वर्गीय परम पूज्य रामकृष्ण द्विवेदी पूर्व गृहमंत्री वरिष्ठ नेता स्वर्गीय परम पूज्य हनुमान त्रिपाठी जी, पूर्व एमएलए सत्यदेव त्रिपाठी ,युवा नेता कोनार्क दीक्षित समेत दर्जनों सवाल नेताओं को पार्टी हित में राय देने पर भी विगत कुछ वर्षों में निष्कासित कर दिया गया। लगातार पार्टी के अंदर ब्राह्मण समाज के द्वारा बात करने पर भी उनका निष्कासन वापस नहीं हुआ। जिसमें रामकृष्ण द्विवेदी जी एवं हनुमान त्रिपाठी जी का स्वर्गवास होने से कुछ दिन पहले समाज द्वारा दबाव बनने पर निष्कासन निरस्त किया गया। 


                       




♦️👉 सत्यदेव त्रिपाठी युवा नेता कोर्णाक दीक्षित जैसे अनेकों युवा नेता आज भी निष्कासन रद्द कराने के लिए संघर्षरत हैं। जिले से लेकर प्रदेश तक ब्राह्मण समाज के निष्ठावान कर्मठ परंपरागत कांग्रेसी नेता आज भी अपने पद की प्रतिष्ठा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मैं विगत 20 वर्षों से नगर अध्यक्ष युवा जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रदेश, जिला महासचिव रहने के साथ कांग्रेस के लिए मैंने संपूर्ण भारत में प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान करता रहा हूं। विगत दो बार विधानसभा की तैयारी करने के उपरांत भी मुझे टिकट नहीं मिला। हमारी पत्नी श्रीमती संगीता देवी निर्वाचित सभापति (राज्यमंत्री स्तर) उत्तर प्रदेश राज्य औधानिक सहकारी विपणन संघ लखनऊ 2016 से निर्वाचित सभापति रहने के बावजूद भी हमने अपने कार्यकाल में सत्ता सुख के लिए पार्टी नहीं छोड़ी। इतना बड़ा पद होने के बावजूद भी संघर्ष करता रहा। विगत कई वर्षों से पार्टी के अंदर उपेक्षित महसूस कर रहा हूं। यह सब होने पर भी मैं इतना मायूस नहीं हुआ। जितना आज प्रदेश में ब्राह्मण समाज की कांग्रेस में हो रही उपेक्षा को लेकर आहत हुआ। इसलिए आज हमने दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। इस्तीफा के समय कांग्रेस जिला महासचिव चिरंजीव शुक्ला, जिला सचिव सुशील शुक्ला , तिलहर ब्लाक प्रभारी अनुज द्विवेदी, जिला सचिव दिनेश द्विवेदी, बंडा ब्लॉक अध्यक्ष अनुज शर्मा, इस्तीफा देने के उपरांत साथ रहे।

No comments