एंबुलेंस यूपी 41 जी 3099 चालक देवेंद्र कुमार एवं ईएमटी जय वीर सिंह यादव देव दूत बन जान बचाई
HTN Live
संवाददाता ज्ञानेश पाल की रिपोर्ट
सूत्रों से मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार अटरिया सीतापुर बीती रात अटरिया थाना क्षेत्र के भारत पैट्रोलियम पंप के नजदीक मृतक पड़े गोवंश बाइक की टक्कर में लगभग 40 वर्षीय अधेड़ घायल हो गया जानकारी के अनुसार जनपद की कोतवाली सिधौली क्षेत्र के अटरिया थाना अंतर्गत भारत पैट्रोलियम के नजदीक नेशनल हाईवे पर मृत पड़े गोवंश में लखनऊ की ओर से आ रहे दिनेश पुत्र भरत प्रसाद उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी संभालू पुरवा तहसील सिधौली निवासी लखनऊ से गांव वापस जा रहे थे।
तभी भारत पेट्रोल पंप के नजदीक मृत पड़े गोवंश के शरीर से टकरा गए दुर्घटना में दिनेश का दाहिना पैर फैक्चर हो गया दुर्घटना होते ही स्थानीय लोगों द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद मांगी गई एंबुलेंस यूपी 41 जी 3099 चालक देवेंद्र कुमार एवं ईएमटी जय वीर सिंह यादव को उक्त घटना से अवगत कराया गया जानकारी मिलते ही एंबुलेंस चालक द्वारा कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर जा पहुंचे वही ईएमटी, जयवीर सिंह यादव ने अभिलंब स्थानीय लोगों की मदद से घायल दिनेश पुत्र भरत प्रसाद जल्द से जल्द मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए नजदीकी हॉस्पिटल जा पहुंचे जहां कुशल डॉक्टरों के नेतृत्व में घायल दिनेश पुत्र भरत प्रसाद को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई गई संबंधित डॉक्टर द्वारा बताया गया कि दुर्घटना में घायल हुए दिनेश पुत्र भरत व्यास का दाहिना पैर फैक्चर हो गया है किंतु वह अन्य रूप से सुरक्षित हैं समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं हुई



No comments