पुस्तक मेला समिति की ऑनलाइन गतिविधिया राधा कृष्ण रूप मे सजे बडे और बच्चे
HTN Live
राष्ट्रीय पुस्तक मेला और लखनऊ पुस्तक मेला के ऑनलाइन आयोजन के छठे दिन राधा कृष्ण के गीतो की धूम के साथ डांडिया की मस्ती खूब चढ़ी।
लक्ष्मी जोशी ने कन्हैया आ जाओ लोक गीत गया,
प्रदीप दुबे और विनायक मिश्रा ने विनध्याचल की विशेष आरती जो पांडा लोग गाते उसे गाया।,
पंडित विमल शर्मा ने शाहजहांपुर से कनहैया ले चल परनी पार भजन भेजा ,इन्दऔर की शशिकला व्यास ने कृष्णा भजन कभी राम बनके कभी श्याम बनके ,गीत गाया,वन्दना गुप्ता और पंकज पोरवाल,सुषमा अग्रवाल,सरिता त्रिपाठी,अलका जैन ने राधा कृष्ण के रूप मे सज कर ड़ान्डिया किया।
युवा वर्ग मे सुकृति ने माँ दुर्गा का चित्र बनाया, सत्यम ने नवरात्री भोग मे कूटु की रोटी आलू की सब्जी फलो की खीर बणाई ,अदिति ने भजन राधा दूंढ रही किसी ने मेरा श्याम देखा।गीत सुनाया । कार्यक्रम संयोजीका ज्योती किरन रतन ने बताया की बाल वर्ग मे भाव्या सिंह ,कनिष्का श्रीवास्तव,आयुष ,वर्निका ,चिट्टी रॉक (बनारस ),समिक्षा, अडवान सिंह,वरालि गुप्ता, सौम्या , श्रद्धा,,ऐश्वर्या स्ज्जू,पावनि,राविन अँतरा चन्दोक ,राधा क्रष्ण के रूप मे सजे और डांडिया नृत्य से सभी को आनंदित किया ।जम कर सभी बच्चो ने धमाल किया अपने डांडिया नृत्य से
राष्ट्रीय पुस्तक मेला समिति और लखनऊ पुस्तक की इन प्रतियोगिताओं में पांच से 10 वर्ष, 11 से 15 वर्ष व 16 से 20 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों के संग ही हर आयुवर्ग की महिलाओं का महिला -पुरुष वर्ग को भी शामिल किया गया है। प्रतियोगी प्रतियोगिताओं के बारे में मोबाइल नम्बर- 9415910781 में जानकारी ले सकते हैं। प्रतिभागियों को अपनी क्लिप फंक आर्ट बाई हार्ट या स्टूडेण्ट आर्ट बाई हार्ट फेसबुक पेज पर शेयर कर सकते हैं।

No comments