Breaking News

नेपाल में गुलदार की खाल के साथ नेपाली व्यक्ति को पकड़ा

HTN Live 


        आदेश शर्मा ब्यूरो प्रमुख लखीमपुर खीरी
पलिया कला गौरीफंटा : धनगढ़ी नेपाल पुलिस की खुफिया पुलिस ब्यूरो टीम ने दांग जिले के घोराही में एक गुलदार की खाल समेत एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि इन दिनों शिकारी तस्कर सक्रिय होते हुए अपनी बड़े-बड़े मुकाम को अंजाम देने में लगे हुए हैं लेकिन वही वन महकमा खामोशी की चादर ओढ़े हुए चैन की नींद सो रहा है इसी का फायदा उठाकर शिकारी तस्कर बखूबी अपने मिशन में कामयाब होते दिख रहे हैं इसी पर
नेपाल के दांग जिले के पुलिस प्रवक्ता सुमित खड़का ने बताया कि रविवार देर शाम दांग जिले के घोराही उप महानगर पालिका में जिला पुलिस ने मिली सूचना पर एक घर में छापा मारा। यहां से एक यहां से एक नेपाली व्यक्ति को पकड़ा गया है। उसके साथ ही उसके कमरे में बोरे में छिपाकर रखी गई एक गुलदार की खाल बरामद की गई। जिसकी कुल लंबाई सात फिट आठ इंच निकली है। पुलिस को पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम व पता इंद्र बहादुर धर्ती निवासी उप महानगर पालिका वार्ड नंबर पांच धरना गांव बताया है। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर यह खाल कहां से लाया और कहां ले जा रहा था। पुलिस ने राष्ट्रीय वन्यजीव संरक्षण 2029 एन के अंतर्गत नेपाल के व्यक्ति पर कार्रवाई की है संवाद।

No comments