लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया
HTN Live
पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल
देवेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है अवैध फैक्ट्री संचालित करने वाले दो लोगों को भी पुलिस ने मौके से धर दबोचा है जिसका खुलासा करते हुए खीरी पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बताया मितौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कठौना नदी के पास लल्लूआ गांव से दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा जिनके पास से अवैध अर्ध निर्मित शास्त्र व शास्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाने वाले दो शातिर लोगों को भी पुलिस ने मौके से ही धर दबोचा है वहीं पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ने वाली टीम को उत्साहवर्धन के लिए 10 हजार रुपए का पुरस्कार देने की भी घोषणा की है

No comments