वन्य प्राणि सप्ताह की बैठक टाइगरो से वचाव के टिप्स व जागरूकता गोष्ठी का आयोजन संपन्न
HTN Live
रिपोर्ट मुसीब वेग/देवेंद्र कुमार संवाददाता लखीमपुर खीरी
दक्छिण खीरी वन प्रभाग के महेश पुर मे वन्य प्राणी सप्ताह के तहत एक बैठक महेशपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रधान तेजराम की अध्यक्षता मे संपन्न की गयी
बैठक का संचालन वन दरोगा जगदीश वर्मा ने किया।बैठक में एसडीओ रविशंकर शुक्ला एवं रेंजर मोहम्मद मोवीन आरिफ ने कहा कि जागरूकता से ही मानव और वन्यजीव संघर्ष रोककर दोनों को एक दूसरे से सुरक्षित रखा जा सकेगा।उन्होनें कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाघों की संख्या बढना गर्व की बात है।
ईको सिस्टम बनाए रखने के लिए धरती पर मौजूद सभी प्रकार के छोटे बड़े शाकाहारी एवं मांसाहारी पशुओं का संरक्षण करना जरूरी है। कहा कि जंगल की प्राकृतिक सम्पदा पर मानव का दखल कम हो एवं जंगल के किनारे गन्ना न बोया जाए तो वन्यजीवों का जंगलो से पलायन रोका जा सकता है।बाघ आदि वन्य जीव स्वभाव से हिंसक नहीं होते ,घिरे होने पर ही वह हमलावर होते हैं।किसान हांका लगाए, समूह में कृषि कार्य करें।इस मौके पर ट्रेनी एसडीओ आदर्श कुमार सिंह,रामनरेश वर्मा,श्याम किशोर शुक्ला व ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments