Breaking News

थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा दिनांक 04.10.20 को हुई हत्या का किया गया अनावरण व अभियुक्त यश गुप्ता मय आलाकत्ल गिरफ्तार

HTN Live 



देवेंद्र कुमार संवाददाता लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाथीपुर मे कल सुबह कुष्टरोग हास्पिटल परिसर की झाडियो मे घायल मिले युवक उत्कर्ष सक्सेना निवासी बहादुर नगर जिसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारी गयी थी जिसके चलते कुछ समय बाद उत्कर्ष सक्सेना की मौत हो गयी थी के मामले का पुलिस द्वारा तीव्र गति से कार्य करते हुये मात्र 24 घंटे मे ही पर्दाफाश करके हत्यारे यश गुप्ता को हत्या मे प्रयुक्त  तमंचा  315 बोर के साथ गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया 

    जानकारी के अनुसार   दिनांक 04/10/20 को डायल 112 पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कि एक युवक कुष्ठ रोग अस्पताल के मैदान में झाड़ियों में घायल अवस्था में पड़ा है, सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति की शिनाख्त का प्रयास करते हुए ऐंबुलेंस मंगवाई एवं स्थानीय पुलिस को सूचना दिया, मौके पर आनन्द सक्सेना नि0 बहादुरनगर थाना कोतवाली सदर ने युवक की शिनाख्त अपने पुत्र उत्कर्ष सक्सेना के रूप में की जिसको जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा उत्कर्ष को मृत घोषित कर दिया गया। श्री आनन्द सक्सेना पुत्र स्व0 श्री महेश चन्द्र सक्सेना की लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 1109/20 धारा 302/120बी भादवि0 पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक खीरी विजय ढुल के निर्देशन में थाना कोतवाली सदर पुलिस व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अभियुक्त यश गुप्ता उर्फ तनु पुत्र गंगा प्रसाद गुप्ता नि0 संकटा देवी को लालपुर बैरियर से आज दिनांक 05.10.20 को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर आला कत्ल 315 बोर तमंचा एवं 01 खोखा कारतूस अभियुक्त के घर से बरामद हुआ है। अब तक की गई विवेचना में हत्या का कारण, दोनों दोस्तों के बीच संयुक्त रूप से खरीदे गए मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर मनमुटाव था जिसके चलते मृतक उत्कर्ष द्वारा अभियुक्त यश पर दबाव बनाया जा रहा था और उसके साथ घटना के दिन की मृतक उत्कर्ष द्वारा गाली गलौज और दुर्व्यवहार किया गया था। जिससे क्षुब्ध होकर अभियुक्त यश गुप्ता द्वारा गोली मारकर उत्कर्ष की हत्या कर दी गयी।
पुलिस अधीक्षक  द्वारा गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 10000/-( दस हजार रूपए) का नकद पुरस्कार दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
यश गुप्ता उर्फ तनु पुत्र गंगा प्रसाद गुप्ता नि0 संकटा देवी थाना कोतवाली सदर खीरी

बरामदगीः-
01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
1.प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह (थाना कोतवाली सदर)
2.उ0नि0 रामसमुझ सरोज (प्रभारी चौकी मिश्राना)
3.उ0नि0 अनिल सिंह (प्रभारी स्वाट टीम)
4.का0 शराफत (स्वाट टीम)
5.का0 विक्रान्त (स्वाट टीम)
6.का0 अजीत (स्वाट टीम

No comments