Breaking News

चोरी के प्रयास में धरा गया चोर, पुलिस ने भेजा जेल

HTN Live 


          रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

कहते हैं, "सिर मुड़ाते ओले पड़े" यह कहावत एक चोर पर एकदम फिट बैठ रही है। हुआ यूं कि बीती रात एक चोर मोबाइल शॉप की दुकान में चोरी की नीयत से ताला तोड़कर दुकान में घुसने की फिराक में था, कि स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ा गया। जानकारी होने पर दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने चोर को कोतवाली लाकर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। ताजा मामला कस्बा व बाजार इटियाथोक स्थित हनुमान मंदिर चौराहे पर मौजूद जैन मोबाइल शॉप से जुड़ा है। दुकान मालिक के बेटे बबलू जैन के मुताबिक, बीती आधी रात के करीब चोर शटर का ताला काटकर दुकान में रखे सामान को चुराने के प्रयास में लगा हुआ था, इसी बीच संयोग से दुकान पर काम कर रहा कर्मचारी लखनऊ से दुकान संबंधित सामानों की खरीदारी कर वापस दुकान पर पहुंचा, तो उसने देखा कि दुकान के शटर का ताला एक युवक काट रहा है। उसने शोर मचाया व पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई। स्थानीय लोगों की सक्रियता से भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में, प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया, कि आरोपी  मिथुन कुमार वर्मा पुत्र सूर्य लाल वर्मा निवासी पहलवारा पीपल तिराहा थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर को मोबाइल की दुकान में चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरा व टूटे हुए ताले के साथ गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। स्थानीय कोतवाली में धारा 373.411 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

No comments