Breaking News

लखनऊ रिंग रोड पर ट्रक ने मारूति बलोनो को मारी टक्कर बुरी तरह छतिग्रस्त

HTN Live 

      



जगरानी अस्पताल व निर्वाण अस्पताल, रिंग रोड के सामने एक भारत पेट्रोलियम के गैस सिलेंडर से लदी ट्रक पंजीकरण संख्या UP44 T5241 ने आगे चल रही मारुति बलोनो पंजीकरण संख्या WB08 D3171 को टक्कर मार कर बुरी तरह से छतिग्रस्त कर दिया। गाड़ी में सवार तीनों लोग सुरक्षित हैं। ट्रक चालक व क्लीनर गाड़ी छोड़ कर भाग गये। कार के मालिक अंशुल श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक ड्राइवर ने गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी जिससे गाड़ी पूरी घूम गई तथा ट्रक चालक ने दुबारा टक्कर मारी जिससे कार डिवाइडर पर चढ़ गई। गुडम्बा थाने के सब इंस्पेक्टर गणेश सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

No comments