नेपाल सरकार का फैसला अब कोरोना का उपचार स्वयं के खर्चे से करवाये नेपाली
HTN Live
सरकार ने कोरोना के इलाज की फ्री व्यवस्था पर लगाया मे प्रतिवंध
Htnlive
अंतर्राष्ट्रीय
पडोसी देश नेपाल की सरकार ने देश मे बढती कोरोना मरीजो की संख्या देख कर अब कोरोना के पीडितो के इलाज हेतु दी जाने वाली फ्री सेवाओ को बंद कर दिया है ।
नेपाली नागरिको को कोरोना संक्रमित होने पर अब स्वयं के ही खर्चे पर कोरोना जांच व उपचार कराना होगा।
सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने अपने वयान मे कहा है कि कोराना संक्रमित नेपाली नागरिको को अब सरकारी या प्राइवेट हास्पिटलो मे जांच व इलाज का खर्च खुद से ही वहन करना होगा।
नेपाली कांग्रेस सहित कुछ और सांसदो ने इस व्यवस्था का विरोध करना आरम्भ कर दिया है ।
इसका सबसे बडा नुकसान भारत को झेलना पड सकता है
क्यो कि भारत नेपाल सीमा सील होने के बाबजूद बडी संख्या मे नेपाली नागरिक भारत मे प्रवेश करके भारत के विभिन्न शहरो मे निरंतर जा रहे हैं इन नेपाली नागरिको के पास भारत मे वनाये गये आधार कार्ड भी बडी संख्या मे मौजूद हैं
ऐसे मे नेपाल के कोरोना पीडित भी सस्ते इलाज के चक्कर मे भारत आने लगेगे जिससे भारत मे कोरोना फैलने का खतरा बढ जायेगा।
नेपाल सरकार ने बडी चतुराई के साथ भारत के नागरिको का नेपाल प्रवेष पूरी तरह बंद कर कर रखा है पर नेपाली नागरिको को भारत मे प्रवेश करने की पूर्णतया छूट दे रखी है
प्रतिदिन भारत नेपाल के बीच खुले दस नाको से दसियो हजार नेपाली नागरिक भारत मे प्रवेश करके दिल्ली, अहमदाबाद,कांदला,बेंगलोर,हैदराबाद चेन्नई चंडीगढ जैसे स्थानो पर काम की तलाश मे निरंतर आ रहे हैं
विजय दशमी के बाद इन नेपालियो की बडी भीड भारत मे दाखिल होने लगेगी जिसके चलते कोरोना का बडे पैमाने पर भारत मे संक्रमण पुन: प्रारम्भ होने के आसार बढ जायेगे।


No comments