Breaking News

कमलनाथ के महिला विरोधी बयान पर भाजपा नेताओं का मौन उपवास

HTN Live 

          


Htnlive

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व कांग्रेस के कद्दाबर नेता द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग की महिला एवं पूर्व मंत्री इमरतीदेवी के खिलाफ अपमानजनक बयान के विरोध में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अन्य नेता मौन उपवास पर बैठ गए।


शिवराज चौहान ने यहां मिंटो हाल परिसर में दो घंटे का मौन उपवास करेंगे।


मिंटो हाल परिसर में उपवास में शामिल होने के लिए सुबह लगभग दस बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य सरकार के अनेक मंत्री और पदाधिकारी पहुंच चुके हैं। इस अवसर पर अनेक महिला पदाधिकारी भी मौजूद हैं। भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी राज्य में अन्य स्थानों पर मौन उपवास कर रहे हैं।

मुख्य मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि कमलनाथ महिलाओ के प्रति की गयी अपनी अभद्र आपत्तिजनक टिप्पणी के बावजूद उसे जायज ठहराने का भरसक प्रयास कर रहे हैं। यह उचित नहीं है। हमारी संस्कृति नारियों के प्रति सम्मान और पूजने की है। लेकिन कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ स्वयं द्वारा की गयी महिलाओ के प्रति अभद्र टिप्पणी पर  प्रायश्चित का भाव नहीं ला रहे हैं, इसलिए प्रायश्चित के स्वरूप उन्होंने दो घंटे का मौन उपवास प्रारंभ किया।


बताते चले कि कमलनाथ ने कल ग्वालियर जिले के डबरा में आयोजित चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी को आइटम कहा है। इसके बाद से ही भाजपा काफी हमलावर हो गयी है। वहीं कमलनाथ ने कल देर रात अपनी सफाई में दावा करते हुए कहा कि आइटम कोई असम्मानजनक शब्द नहीं है। वहीं इमरती देवी का भी मीडिया से चर्चा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें इमरती देवी कमलनाथ को लेकर काफी भला बुरा कहते हुए सुनी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ पश्चिम बंगाल के हैं और वे महिलाओं के प्रति अक्सर सम्मानजनक भाव नहीं रखते हैं। इस वीडियो में इमरती देवी की आंखों में आंसू भी दिखायी दे रहे हैं।
ज्ञात रहे कि कांग्रेस की अध्यक्छा सोनियां गांधी भी एक महिला ही हैं और उनकी बेटी प्रियंका गांधी भी एक महिला है लेकिन अभी तक कांग्रेस की तरफ से उनके कद्दावर नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा महिलाओं के प्रति की गयी टिप्पणी पर कोई संज्ञान न लिया जाना कांग्रेस की मौका परस्त राजनीति को ही पूर्ण रूपेण दर्शा रहा है।

No comments