Breaking News

मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा नें ग्राम सभा बिनोहनी में आयोजित 41वें वर्ष की रामलीला का फीता काटकर किया शुभारंभ

HTN Live 
 
               


रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

विगत 40 वर्षों से इटियाथोक विकासखंड के ग्राम पंचायत बिनोहनी में जनसहयोग से किया जा रहा है भगवान श्री रामचंद्र की लीलाओ का मंचन। पूर्व की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के द्वितीया तिथी पर 41 वें वर्ष की रामलीला मंचन का शुभारंभ वेद पाठी ब्राह्मणों के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ किया गया। आयोजित रामलीला मंचन के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अपने सहयोगियों संग पधारे इटियाथोक मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा ने अपने कर कमलों से फीता काटकर आठ दिवसीय रामलीला मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर  भाजपा पदाधिकारियों के साथ रामलीला कार्यकारिणी के कार्यकर्ता व सैकड़ो की संख्या दर्शक गण मौजूद है।  कार्यक्रम  शुभारंभ  से पहले मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा नें भाजपा पदाधिकारियों के साथ भगवान श्री रामचंद्र की आरती उतारी। तत्पश्चात उपस्थित भक्तगणो के बीच  भगवान के श्री चरणों में समर्पित प्रसाद भोग का वितरण किया गया। तदोपरांत बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्तिमय गीतों के साथ रामलीला मंचन का कार्य प्रारंभ हुआ।जैसे ही मंचासीन कलाकारों ने सुरीले स्वर में भगवान श्रीराम का भजनमृत उपस्थित दर्शकों के बीच प्रस्तुत किया  पूरा पांडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। उपस्थित राम भक्तों ने जय श्रीराम, जय श्रीराम, के गगनभेदी जयघोष लगाने प्रारंभ कर दिए।
इस अवसर पर कपिलेश्वर शुक्ला, अजय राठौर, सुशील कुमार द्विवेदी, पवन दुबे, कृष्ण कुमार पांडे, सोनू पांडे, सुनील तिवारी, किशोरी लाल वर्मा, सहज राम शर्मा, रामसुख सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक गण मौजूद रहे।

No comments