Breaking News

खत्म हुआ इंतजार बच्चों की मौजूदगी से कक्षाएं हुई गुलजार

HTN Live 

    


रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

इटियाथोक गोंडा-: छात्र-छात्राओं व अध्यापकों का इंतजार हुआ खत्म लंबे अंतराल के बाद बीते सोमवार को गोंडा जनपद के सभी माध्यमिक स्कूलों को खोला गया। कस्बे में स्थित बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्र और छात्राओ नें अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्कूल के सामने पहले ही दिन भीड नजर आई। कोविड-19 के चलते सभी स्कूलों में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के मुताबिक पहले से ही तैयारियां की गई थी। स्कूलों के गेट पर सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग व सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने के लिए निर्धारित दूरी पर गोले बनाए गए थे। स्कूलों के गेट पर सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की गई थी सभी छात्रो को मास्क व सेनिटाइजर का प्रयोग करने उपरांत ही स्कूल परिसर में प्रवेश दिया जा रहा था। विद्यालय के प्रधानाचार्य स्वयं पीतांबरधारी मिश्रा गेट पर खड़े होकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे एवं अभिभावकों के अनुमति पत्र देखने के बाद ही बच्चों को  स्कूल में प्रवेश दिला रहे थे।  बीते दिवस यूपी बोर्ड के सभी स्कूल और सीबीएसई के कुछ स्कूल खोले गए।भौतिक रूप से कक्षाओं को खोलने के लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से दिशा निर्देश दिए गए हैं। कोविड-19 को देखते हुए अभी केवल कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों को स्कूल बुलाया जा रहा है। इन्हें अलग-अलग पालियों में पढ़ाया जाएगा। दो पालियों में यूपी बोर्ड के स्कूल संचालित होंगे। सुबह 8:50 पर स्कूल खुलेंगे और 3:30 तक स्कूल बंद किया जाएंगा। पहली पाली में सुबह 8:50 से 11:50 तक कक्षा 9वी से दसवीं तक के छात्र आएंगे और दूसरी पाली में 11वीं व 12वीं के छात्र

No comments