नहर की झाल मे अज्ञात युवक का शव बरामद
HTN Live
बसंत कुमार मांझी/ देवेंद्र कुमार लखीमपुर खीरी
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी अंतर्गत मैलानी भीरा मार्ग पर वन विभाग बैरियर के पास से बहने वाली खीरी ब्रांच नहर की झाल मे अज्ञात युवक का शव वरामद हुआ है
आज दोपहर मे नारंग गांव के किसी युवक ने नारंग गाव झील में एक शव पडा होने की सूचना दी सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक विद्धा शंकर शुक्ला उप निरिक्षक भूपेन्द्र सिंह उप निरिक्षक अजय कुमार मिश्र तमाम पुलिस कर्मियों ने अथक प्रयास के ग्रामीणो की मदद से शव को बाहर निकल वाया गया युवक का शव पानी मे होने के कारण क्षत विक्षत हो चुका था
वही इस शव को मिलने की सूचना वायरल होते ही एक सप्ताह पूर्व मैलानी भीरा मार्ग पर इसी नहर की पुलिया से वाइक टकराने पर नहर मे गिर कर लापता हुये एक युवक राम लखन के परिजन भी मौके पर आये जिनमे से राम लखन केसौतेले वहन व वहनोई ने उसे लापतायुवक के रूप मे पहचाना तो वहीं लापता युवक के मामा ने शव को पहचानने से इनकार कर दिया
इस पर पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप मे पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है
अब पुलिस जांच मे जुट गयी है

No comments