Crime news : ग्रेटर नोएडा पुलिस ने 25 हजार ईनामी बदमाश को गोली मारी
HTN Live
सोमवार की देर रात को गौतम बुद्ध नगर में ग्रेटर नोएडा पुलिस की दो शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हुई है जिसमें पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया है और दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि, मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश पर 25 हजार का इनाम घोषित है।
गौतम बुद्ध नगर पुलिस मीडिया टीम ने बताया कि, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस को चेकिंग के दौरान करीब 10:30 बजे गुर्जरपुर रोड पर बाइक सवार सन्दिग्ध दो व्यक्ति सेंट थॉमस कट की तरफ आते दिखाई दिए जिन्हें टॉर्च की रोशनी का इशारा करके पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों अपराधी भागने लगे। पुलिस ने जब दोनों अपराधियों का पीछा किया तो, अपराधियों ने पुलिस को जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में बदमाशों पर फायरिंग की। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से अबरार नामक एक बदमाश को गोली लगी है। वहीं दूसरा बदमाश सलमान अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है।
पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर और इंदिरापुरम, गाजियाबाद से चोरी की गई एक अपाचे बाइक बिना नंबर प्लेट के बरामद की गई है। पुलिस जांच में पता चला है कि अबरार काफी शातिर बदमाश है। यह गैंगस्टर एक्ट मे वांछित है, जिसपर पूर्व 25000 रूपये का इनाम घोषित है ।।

No comments