Breaking News

Gonda news : फार्म हाउस में 15 फीट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप

HTN Live 


रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

शौच के लिए  निकले ग्रामीणों नें जयप्रभा ग्राम स्थित बलरामपुर चीनी मिल के फार्म हाउस में एक विशालकाय अजगर को देखकर दंग रह गए डरे सहमे ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए गांव के अन्य लोगों को फार्महाउस में अजगर के निकलने की सूचना दी कुछ ही देर में गांव के दर्जनों लोग अजगर को देखने के लिए इकट्ठा हो गए इस बात की सूचना फार्महाउस के इंचार्ज कुलदीप शर्मा द्वारा जरिए दूरभाष वन विभाग के कर्मियों को दी गई मौके पर पहुंचे कुआनो  रेंज ढोंगही वन बीट के  वाचचर स्वामीनाथ व रामू ने रेस्क्यू कर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को काबू में किया और उसे ले जाकर कुआनो जंगल में छोड़ दिया वाचक स्वामीनाथ नें बताया कि यह अजगर करीब 15 फीट का था।

No comments