Politics : सैफ अली नकवी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनः प्रदेश सचिव बनाए जाने पर खुशी की लहर
HTN Live
लखीमपुर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता, सचिव एवं पलिया विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संघर्षों के साथी हर पल सबके सुख दुख के साथी युवा, कर्मठ, ईमानदार *सैफ अली नकवी जी* को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पुनः प्रदेश सचिव बनाए जाने पर जनपद के कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है । जनपद को प्रदेश में महत्व दिए जाने पर वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बहन प्रियंका गांधी एवं जुझारू प्रदेश अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू जी को एवं शीर्ष नेतृत्व को दिल की गहराइयों से बधाई दी ।
*सैफ अली नकवी जी* की नियुक्ति से युवाओं में खासा उत्साह है । निश्चित है जनपद में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी । आने वाले समय में कांग्रेस का परचम लहराएगा ।
उक्त जानकारी निवर्तमान कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने दी ।
खुशी का इजहार एवं हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से सूरज सिंह उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं रवि तिवारी जिला महामंत्री, सचिन शाह, अमर गुप्ता, कुलदीप सिंह, राम शर्मा जिला सचिव, राजीव सिन्हा, गुड्डू अख्तर, श्रीमती कोमल सिंह महिला अध्यक्ष, राजेश प्रधान, चंद्रप्रभा अवस्थी, वीरेंद्र तिवारी, सुनील मिश्रा आदि कांग्रेस जन ।


No comments