Breaking News

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद में दो दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

HTN Live 

 

 डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों के कक्षा शिक्षण इंटर्नशिप होगी ऑनलाइन।

सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
 सीतापुर । डायट व डीएलएड निजी महाविद्यालयों की प्रवक्तागणों की दो दिवसीय प्रशिक्षण 'करके सीखें कार्य योजना' संचालन एवं कार्य योजना विषयक कार्यशाला वर्चुअल रूप से संपन्न हो गई । डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों के कक्षा शिक्षण इंटर्नशिप हेतु डायट प्राचार्य मनोज कुमार अहिरवार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खैराबाद के दिशा निर्देश में निजी महाविद्यालय के प्रवक्तागणों को प्रशिक्षित किया गया। जिसमें प्रशिक्षक डायट नोडल अधिकारी डॉ कुलदीप कुमार व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा 
डीएलएड 2018 और 2019 के बैच की इंटर्नशिप  ऑनलाइन दूसरे व चौथे सेमेस्टर में विद्यार्थियों को स्कूलों में पढ़ाकर इंटर्नशिप पूरी करने के लिए  इस बार कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें ऑनलाइन कक्षाएं लेनी होंगी। 
विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के लिए स्कूलों का आवंटन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से किया जाएगा। डायट प्राचार्य बेसिक शिक्षा अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर स्कूलों के प्रधानाध्यापकों और कक्षावार विद्यार्थियों की सूची और फोन नंबर लेंगे और डीएलएड प्रशिक्षुओं को इसे उपलब्ध कराया जाएगा। 
इस बार इंटर्नशिप के लिए प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का सहयोग भी लिया जा रहा है। इंटर्नशिप के दौरान डायट संकाय सदस्य कार्यक्रम की वर्चुअल मॉनिटरिंग करेंगे। इसके अलावा डायट स्तर पर एक सेल का गठन भी होगा जो प्रशिक्षुओं की समस्याओं का निराकरण करेगा।
एक हफ्ते के अंदर डायट के प्रशिक्षुओं की इंटर्नशिप शुरू की जाएगी और इसके बाद निजी संस्थानों के प्रशिक्षुओं को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। 
इस मौके पर प्रवक्ता अमित कुमार, संतोष कुमार, स्नेहलता वर्मा, दिलीप कुमार रजक, रश्मि सिरोही, अभय राज निषाद, लता, प्रथम के संदर्भ दाता सरोज कुमारी, प्रीति, नमिता श्रीवास्तव , राजेश कुमार मिश्रा, रमाशंकर, सुशील यादव, दीपक विश्वकर्मा ,लइक ,पंकज यादव, निधि वर्मा ,आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments