Breaking News

बॉर्डर पार कर रहे तस्करों को प्रतिबंधित दवाइयों के साथ एसएसबी ने पकड़ा

HTN Live 


तस्कर है बलवान, भारी भरकम समान को कैसे करते हैं पार, कहां गई गाड़ी


*पलियाकलां-खीरी।* भारत नेपाल की सीमा पर तस्करों द्वारा प्रतिबंधित दवाइयों को ले जाते हुए एसएसबी ने गश्त के दौरान धर दबोचा बताया जाता है कि शाम सात बजे 39 वीं वाहिनी की कंपनी सुमेरनगर के अंतर्गत आने वाली सीमा चौकी घोला द्वारा परिचालन कार्यवाही के दौरान दो तस्कर दीपक पुत्र राम चंद्र निवासी आजाद नगर घोला थाना संपूर्णानगर, एवं शमी देव पुत्र रामलाल निवासी आजाद नगर घोला को प्रतिबंधित दवाइयों एवं अन्य सामानों को बॉर्डर पार करने से पहले ही पकड़ लिया जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 97,462/- रुपए आंकी गई है, साथ गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर व उक्त सामान भारत से नेपाल ले जाने की फिराक में थे जैसे ही सूत्रों से खबर मिली फौरन ही एसएसबी अलर्ट होते हुए कार्रवाई को अंजाम दे दिया। पकड़े गए तस्करों एवं जप्त किए गए सामान को अगली कार्यवाही हेतु कस्टम कार्यालय पलिया के सुपुर्द कर दिया गया। वही गुप्त सूत्रों से पता चला है इतना भारी भरकम सामान किस चीज पर ले जा रहे थे और अगर इनके पास वाहन थे तो वह कहां गए आखिर सीजर में क्यों नहीं दिखाया गया इसी पर सुरक्षा महकमा पर भी सवाल खड़े होने लाजमी बन जाते हैं।

No comments