पावर कारपोरेशन द्वारा बिजली चोरी पकड़ने हेतु अभियान चलाया गया
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
लहरपुर सीतापुर पावर कारपोरेशन द्वारा चयनित हाई लॉस फीडर पर विद्युत बकाया संयोजन विच्छेदन एवं बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया गया, जिसमे भारी संख्या में बकायेदारों के संयोजन कटे गए एवं 4 व्यक्ति विद्युत चोरी में लिप्त पाए गए जिनके विरूद्ध एंटी पावर थेफ़्ट थाना सीतापुर में धारा 135 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज़ करा दी गयी। विद्युत उपखंड अधिकारी प्रहलाद कुमार एवं अवर अभियंता नीरज वर्मा द्वारा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों व नगर क्षेत्र में विद्युत चोरी को रोकने हेतु चलाए गया अभियान में नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला में अंबादत्त,दिवाकर, अंचल व समत कुमार के विरुद्ध विद्युत चोरी का अभियोग दर्ज कराया गया। एसडीओ प्रहलाद कुमार, अवर अभियंता नीरज वर्मा ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से तुरंत बकाया बिल जमा करने की अपील की उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक विद्युत उपलब्ध कराना है इसलिए आप सभी विद्युत का उपयोग चोरी से न करें, और विद्युत विभाग से सहयोग करें।

No comments