संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत टास्क फोर्स की बैठक तहसील परिसर सभागार में संपन्न हुई
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
लहरपुर सीतापुर स्थानीय तहसील परिसर स्थित सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत टास्क फोर्स की बैठक उपजिलाधिकारी राम दरस राम की अध्यक्षता में संपन्न। बैठक में संचारी रोग अभियान जो कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा उसको सफल बनाने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी राम दरस राम ने टास्क फोर्स बैठक में
जेई, डेंगू, मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम बचाव, नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ आनंद मित्रा ने बताया कि आशा द्वारा घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाएगा एवं लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। बैठक में तहसील के अंतर्गत आने वाले लहरपुर, हरगांव बेहटा, परसेंडी के
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, नगर पंचायत तंबौर,हरगांव,एवं स्थानीय नगरपालिका के कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

No comments