Breaking News

Rajnath Singh : रक्षामंत्री से गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति की बेब कांफ्रेंस से हुई वार्ता

HTN Live

डॉ. राघवेंद्र शुक्ल, महासचिव, गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ वेब कांफ्रेंस पर


आज  गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ एक वेब कांफ्रेंस लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के साथ आयोजित की गई।
वार्तालाप का मुख्य विषय था कोविद 19 वैश्विक महामारी के विरुद्ध गोमती नगर जनकल्याण महासमिति द्वारा पिछले महीनों में किए गए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने में उसकी भूमिकाओं पर सकारात्मक चर्चा।
संक्षिप्त परिचय के उपरांत सभी सदस्यों ने माननीय रक्षा मंत्री के चीन और पाकिस्तान के बॉर्डर पर वीर सैनिकों के उत्साहवर्धन और हौसले बुलंद करने के लिए प्रशंसा की।
श्री दिवाकर त्रिपाठी ने अपने संबोधन में अनेकों लखनऊ और उसके आसपास के क्षेत्रों के विकास कार्य की चर्चा की और नयी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। गोमतीनगर की जलापूर्ति संकट को दूर करने के लिए कठौता जलाशय की क्षमता 80 एम एल डी बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
वार्तालाप में महासमिति द्वारा निम्नलिखित क्षेत्रो में किए गए कार्यो से एवं अन्य सामायिक विषयों से अवगत कराया गया .....
1 पी.एम केयर्स फण्ड व मुख्यमंत्री राहत कोष में महासमिति, खंड समिति एवं गोमती नगर के निवासियों द्वारा अनुदान।
2.स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नियमित रूप से सड़कों, लेन, सार्वजानिक पार्क, स्थानों की सफाई एवं नियमित कूड़ा निस्तारण. सभी खण्डों में लगातार12 दिन तक सैनिटाइजेशन, गोमतीनगर की  1285 झुग्गी झोपड़ियों में कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सैनिटाइजेशन, 355 प्रवासी मजदूरों को उनके प्रदेश/घर डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त के सहयोग से भेजा गया।
3. माननीय रक्षा मंत्री जी द्वारा उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री तथा समय-समय पर श्री आशुतोष टंडन नगर, नगर विकास मंत्री, श्री ब्रजेश पाठक, कानून मंत्री , डॉ. कविता पाठक, जिम केयर इण्डिया द्वारा महासमिति को उपलब्ध कराई गई खाद्य सामग्री का वितरण डॉ. राघवेन्द्र शुक्ला, महासचिव गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के माध्यम से गरीबों, वंचितों को उपलब्ध कराया गया।
इसके अतिरिक्त गोमती नगर के कई निवासियों व स्वयं के प्रयास द्वारा भी 50 कुन्तल खाद्य सामग्री और लगातार भोजन पैकेट का वितरण कराया गया। अनेक लोगों ने अपने परिजनों के जन्म दिन और शादी की सालगिरह पर भी भोजन पैकेट और राशन बांटा।
समय-समय पर प्रवासी कामगारों को खाने के पैकेट, फल, बिस्किट, गुड़, लाई और पेयजल की आपूर्ति भी की गयी।
ऐसे 243 लोगों को तलाशा गया जिनकी सेवायें स्कूल , होटल, हॉस्पिटल, व्यापारिक प्रतिष्ठान आदि से समाप्त हो गयी थी, उनको भी राशन उपलब्ध कराया गया।
4. लॉक डाउन के समय बेरोजगार, असहाय नागरिकों की खोज और उनकी सहायता में महासमिति की पहल की उपयोगिता रही है।
5. कोविड के विरुद्ध सैनिटाइजेशन केमिकल का छिड़काव नगर निगम और महासमिति के प्रयासों से किया गया। गोमती नगर के रिहायशी इलाके के साथ-साथ झुग्गी झोपड़ियों व बाजारों में भी समय समय पर करवाया गया।
6. मास्क का वितरण गोमती नगर के सभी खंड में महासमिति के माध्यम से ज़रूरतमंद और अन्य लोगों को उपलब्ध कराया गया और इसकी उपयोगिता को भी समझाया गया।
7 महासमिति के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) बी. एन. सिंह द्वारा इम्न्य्टी बढ़ाने हेतु होम्योपैथिक दवा का वितरण किया गया।
8. पौधरोपण का कार्यक्रम भी इस महामारी काल में महासमिति द्वारा बड़े पैमाने पर किया गया और वन महोत्सव के दौरान हजारों पौधे विभिन्न खण्डों में रोपे गए।
9.. दिनाँक 21 जून  अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में सामाजिक दूरी और शासन के आदेशों के अनुरूप विभिन्न खंड में योग शिविर आयोजित किये गये।
10. गोमती नगर जनकल्याण महासमिति ने अपना वार्षिकोत्सव कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करके मनाया। डॉक्टरों, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अन्य कर्मचारियों, नगर निगम के कर्मचारियों, थाने के पुलिसकर्मियों, गैस कम्पनी के डिलीवरी ब्वॉय, हॉकरों और कर्मठ महिलाओं का सम्मानित किया गया।
11. जुलाई और अगस्त माह में गोमती नगर एवं गोमती नगर विस्तार के अधिकतर क्षेत्रों में महासमिति और प्रशासन के देखरेख में रैपिड एण्टीजेन टेस्ट करवाये गए तथा संक्रमित पाये गये लोगों के उपचार की व्यवस्था की गयी।
माननीय रक्षा मंत्री के साथ उपरोक्त सम्वाद में माननीय महापौर सुश्री संयुक्ता भाटिया, डॉ. दिनेश शर्मा, उप मुख्यमंत्री, श्री आशुतोष टण्डन, नगर विकास मंत्री, डॉ राघवेन्द्र शुक्ला महासचिव गोमती नगर जनकल्याण महासमिति , सर्व श्री  मुकेश शर्मा बीजेपी नगर, गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के सचिव रूप कुमार शर्मा, आलोक मिश्रा, अमरनाथ गुप्ता, राकेश त्यागी, अमित शर्मा, अशोक गुप्ता, एम. सी. द्विवेदी, अरुण कुमार गुप्ता, सुश्री नंदिनी मिश्रा, सुश्री अंजली उपाध्याय, सुश्री सरोज कुमारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
सबकी उज्ज्वल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ वेब कॉन्फ्रेंस का समापन हुआ। सम्वाद करीब डेढ़ घंटे चला और अत्यंत सफल रहा। माननीय सांसद एवं रक्षा मंत्री जी ने यह भी भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के किसी भी समस्या के निराकरण के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। इसकी जानकारी
रूप कुमार शर्मा सचिवगोमतीनगर जनकल्याण महासमिति, लखनऊ ने दिया ।


No comments