इंडियन इलेवन की जीत में निखिल का शतक
HTN Live
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच निखिल प्रताप राव के 107 रन के शतक से इंडियन इलेवन ने सूर्या ट्राफी बी डिवीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में मेगा ट्रेंड्स को 29 रन से हराया।
सूर्या क्रिकेट मैदान पर इंडियन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 197 रन बनाये। निखिल प्रताप राव ने 107 रन, 101 गेंद, 11 चौके, पांच छक्के की मदद से शतक जड़ा जबकि शोएब कमाल ने 17 व शिवांश ने 14 रन जोड़े। मेगा टे्रड्स से आशुतोष उपाध्याय व अंकुर शुक्ला ने दो-दो विकेट चटकाए। रत्नेश श्रीवास्तव व पार्थ पटेल को एक-एक विकेट मिले। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए मेगा टे्रंड्स जीवेश त्रिपाठी ने 57 रन, 60 गेंद, 6 चौके, एक छक्का व दीपक त्रिपाठी ने 56 रन, 80 गेंद, 3 चौके की पारियों के
बावजूद 34.1 ओवर में 168 रन ही बना सका। इंडियन इलेवन से मसूदुुल हसन ने चार और मुदस्सिर खान ने दो विकेट चटकाए। जर्नादन सिंह, निखिल पी राव व अरुण कुमार को एक-एक विकेट मिले।
No comments