लक्ष्य के हरफनमौला खेल से कुहू स्पोट्र्स की जीत
HTN Live
लखनऊ। मैन ऑफ द मैच लक्ष्य सक्सेना के महात्वपूर्ण तीन विकेट और 46 रन व विशाल रावत के नाबाद 78 रन की बदौलत कुहू स्पोट्र्स ने कल्पना क्रिकेट फाउण्डेशन को अण्डर-16 सुधीर रॉय कप में लीग मुकाबले में छह विकेट से हरा दिया।
सीडीएस, सहारा मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते कल्पना क्रिकेट फाउण्डेशन ने सीमित 40 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर अतिरिक्त 18 रन सहित कुल 192 रन का स्कोर बनाया। संकेत मौर्या ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के खाते में 92 रन जोड़ मगर जीत दिलाने में नाकाम रहे। पारुतोष सिंह ने 34 रन और ओपरनर बल्लेबाज आकाश रावत ने 21 रन का योगदान दिया। लक्ष सक्सेना ने महात्वपूर्ण तीन विकेट की सफलता हासिल की। अर्पित मिश्रा, के राज सिंह और सरफराज हुसैन को तीन-तीन विकेट की शानदार सफलता मिली।
जवाबी बल्लेबाजी में कुहू स्पोट्र्स ने 30.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया। विशाल रावत ने नाबाद सर्वश्रेष्ठï 78 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच लक्ष्य सक्सेना ने 46 रन जोड़े। आदित्य दूबे, सांकेत मौर्या और पारुतोष सिंह को दो-दो विकेट की सफलता मिली।

No comments