होटल ताज में राजस्थानी फूड फेस्टिवल का हुआ आगाज
HTN Live
लखनऊ (सं)। राजधानी के होटल ताज महल में राजस्थानी फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। होटल ताज महल में होने वाले यह राजस्थानी फूड फेस्टिवल 26 अप्रैल से लेकर 5 मई तक चलेगा। शुक्रवार को इसी सिलसिले में होटल के डिप्टी सेल्स मैनेजर शबाहत हुसैन ने बताया कि पांच मई तक चलने वाले इस फेस्टिवल में लोगों को राजस्थानी जायकों का आनन्द चखने को मिलेगा। आला कार्टर के रूप में यहां लोग जो भी आर्डर करेंगे उनको उसी का भुगतान करना पड़ेगा। इस दौरान जोधपुर के होटल ताज हरी महल के शेफ महिपाल सिंह की अगुवाई में राजस्थानी पकवानों को बनाया जायेगा। यहां राजस्थान के मशहूर शाकाहारी और मांसाहारी पकवानों को परोसा जायेगा। जिसमें मटन शोरबा, दही का शोरबा, दही कबाब, मठानिया पनीर कबाब, संगरी की सीख, हांडी बोठा,अंगारा मुर्ग टिक्का, राजस्थानी मुर्ग के सोले, गुलाब जामुन की सब्जी, चककी की सब्जी, गोविंद गट्टा, पंचकुट्टा, दाल बाटी चूरमा, जोधपुरी मांस, मेथी मुर्ग, जंगली गोश्त, मुर्ग का सोयता, जैसलमेरी मुर्ग, बाजरा, मिस्सी और गेंहू की रोटी के अलावा मीठे में मावा कचोरी, केसरिया अंगूरी रबड़ी और लपसी जैसे व्यंजनों को परोसा जायेगा।

No comments