Breaking News

मन मस्तिष्क को स्वस्थ्य, शांत एवं प्रसन्नचित रखने के लिए योग

HTN Live

आज दिनाँक 25/04/2019 को  हिन्दनगर स्थित ब्रम्हाकुमारी आश्रम में माउंट आबू राजस्थान से आये ब्रह्मा कुमार आत्म प्रकाश भाईजी ने सभी भाई बहनों को अखण्ड योग की विद्या प्रदान की। कार्यक्रम में लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने सहभागिता की। कार्यक्रम का प्रारम्भ महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया, ब्रम्हा कुमार भाईजी आत्म प्रकाश जी एवं दिव्या दीदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर महापौर ने कहा कि जैसे शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिये अन्न की आवश्यक्ता होती है, उसी प्रकार मन मस्तिष्क को स्वस्थ्य, शांत एवं प्रसन्नचित रखने के लिए योग एवं ध्यान की आवश्यकता होती है। आज सम्पूर्ण विश्व भारतीय संस्कृति के दर्शन एवं योग को अपना रहा है और हम पाश्चात्य सभ्यता की ओर भाग रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के अथक प्रयास से योग ने विश्व में ख्याति अर्जित की है। हमें पुनः अपनी जड़ों की ओर जाने की जरूरत है। महापौर ने उपस्थित भाई बहनों से स्वयं मतदान करने एवं साथ ही अपने आसपास के लोगों से भी मतदान करवाने की अपील की।

No comments