Breaking News

श्री दुर्गाजी मन्दिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति, शास्त्रीनगर समिति द्वारा विशाल भण्डारे एवं शीतल जल सेवा का शुभारम्भ

HTN Live

आज दिनाँक 25/04/2019 को हज़रतगंज स्थित परिवर्तन चौक पर श्री दुर्गाजी मन्दिर धर्म जागरण एवं सेवा समिति, शास्त्रीनगर समिति द्वारा विशाल भण्डारे एवं शीतल जल सेवा का शुभारम्भ लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया द्वारा मनकामेश्वर मंदिर की मेहनत श्रीमती दिव्या गिरी की उपस्थिति में किया गया। महापौर ने माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर भंडारे एवं जल सेवा की शुरुआत की और राहगीरों एवं भक्तों में प्रसाद वितरण किया।

समिति के सदस्य तारा अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा जल सेवा एवं प्रसाद वितरण का पुनीत कार्य पिछले 23 वर्षो से अनवरत जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि चूंकि परिवर्तन चौराहे पर लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है, इसलिये समिति द्वारा उक्त स्थान का चयन किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष शिव प्रसाद, महामंत्री राम नरेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments