प्रेक्षकों ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर कसे पेंच
HTN Live
रिपोर्ट--नागेश्वर सिंह✍️
शुक्रवार को दोनों लोकसभाओं के सामान्य प्रेक्षकों ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तलब कर उनके साथ महत्वपूर्ण बैठक की और चुनाव के दिन तथा उसके एक दिन पहलेे उनके द्वारा किए जाने वाले प्रमुख कार्यों के बारे में सख्त और स्पष्ट निर्देश जारी किए।
जिला पंचायत सभागार में गोण्डा संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक राजेन्द्र निम्बालकर तथा कैसरगंज के सामान्य प्रेक्षक मधुकर अरदद ने दो पालियों ने दोनों लोसभा क्षेत्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। प्रेक्षकों ने स्पष्ट निर्देश दिए उन्हें पीठासीन अधिकारियों के साथ लगामार सम्पर्क में रहना है। अपने-अपने क्षेत्र के हर एक बूथ के पीठासीन अधिकारी का मोबाइल नम्बर ल लें और उनसे संवाद कायम रखेगे। इसके अलावा माॅक पोल भी निर्धारित समय पर करा देंगंे जिससे मतदान में देरी न हो और पोलिंग परसेन्ट गड़बउड़ न होने पावे। निर्देश दिए कि सेक्टर मजिस्ट्रेट चुनाव के पहले अपने-अपने क्षेत्र में एक एक मतदान केन्द्र का भ्रमण कर ले ओर सभी जरूरी व्यवस्थाएं देख लें और उसकी रिपोर्ट जिला निर्वाचन कार्यालय में दे दें जिससे अभी भी यदि कहीं पर कोई कमी है उसे समय रहते दुस्स्त कराया जा सके। रिटर्निंग अफसरों को भी निर्देश दिए कि सभी मजिस्ट्रेटों को युद्धस्तर पर सक्रिय रक्खा जाए। लगातार चेकिंग हो और आयोग के निर्देशों तथा आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाय। उन्होेने कहा कि मतदान कार्मिकों और मजिस्ट्रेटों तथा टीमों के बीच आपसी समन्वय व कम्यूनिकेशन बहुत ही जरूरी है। अन्यथा किसी भी प्रकार की दिक्कत अथवा शिकायत का समयबद्ध निस्तारण नहीं कराया जा सकेगा। इसलिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेअ अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरीके से समझा लें और उसी के अनुरूप काम करें। उन्होने चेतावनी दी कि वर्तमान में चुनाव प्रचार चरम पर है इसलिए वे सब प्लानिंग के तहत भ्रमणशील रहें जिससे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव करानें में कठिनाई न हो और अधिक से अधिक वोट डलवाया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी डा0 नितिन बंसल तथा प्रभारी अधिकारी कार्मिक आशीष कुमार ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में स्पष्ट किया और अक्षरशः अनुपालन कड़ाई के साथ कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ आशीष कुमार, रिटर्निंग आॅफीसर कैसरगंज/सीआरओ आर0आर0 प्रजापति, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर मिश्र, एआरओ कटरा गुलाम सरवर, सहित दोनों लोकसभा क्षेत्रों के सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।

No comments