Breaking News

फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र पर बनी उर्दू अध्यापक जांच से खुली पोल बर्खास्त

HTN Live

आदेश शर्मा
जनपद लखीमपुर खीरी
बेसिक शिक्षा विभाग मे व्याप्त भृष्टाचार के बदौलत
फर्जी टीईटी प्रमाणपत्र के आधार पर एक  महिला सन् 2016 में जिले में उर्दू बेसिक शिक्षक बन गयी। प्रमाण पत्रो की जांच के बाद इस महिला का फर्जीबाड़ा खुलने के बाद आज बर्खाश्त कर दी  गई है। यह जानकारी बीएसए बुद्धप्रिय सिंह ने आज मीडिया को को दी।जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बुद्धप्रिय गौतम ने जानकारी देते हुये बताया कि  तनवीर कौसर पत्नी परवेज अख्तर निवासी सरखेलपुर जिला प्रतापगढ़ ने इसी नाम से जिला सीतापुर से जारी टीईटी प्रमाणपत्र को कूटरचित करके लगा दिया। 2016 में उसकी नियुक्ति प्रार्थमिक विद्यालय कस्ता ब्लाक मितौली में हो गयी
नियुक्ति के बाद तनवीर कौसर वाकायदा शिक्षिका के रूप मे वेतन आहरित करती रहीं अब प्रमाण पत्रो की जांच में फर्जीवाड़ा खुला। जिसके चलते आज जिला बेसिक शिक्षाधिकारी बुद्धप्रिय गौतम ने सघन जांच  उपरांत तनवीर कौसर का टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी पाये जाने के बाद तनवीर कौसर को 2016 मे उर्दू शिक्षक पद हेतु    दिये गये नियुक्ति पत्र को शून्य करार दिया। उन्होंने बताया कि दिए गए वेतन की वसूली सरकारी राजस्व बकाया की तरह होगी।

No comments