शिप्रा मॉल के प्रागंण में भव्य शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन
HTN Live
गाजियाबाद। शिप्रा मॉल के प्रागंण में भव्य शस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी के कर कमलों द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया। प्रदर्शनी में भारतीय सेना के आधुनिक अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन किया गया व प्रदर्शनी में आधुनिक तकनिकों के अस्त्र-शस्त्रों का जिलाधिकारी ने गहनता से अवलोकन किया और अलग-अलग स्टालों पर रखे हुये आधुनिक शस्त्रों की जानकारी सेना के अधिकारियों द्वारा दी गयी। सेना के बैन्ड द्वारा जिलाधिकारी का सम्मान किया गया। इस प्रदर्शनी का आन्नद जन सामान्य द्वारा भी लिया गया। प्रदर्शनी मे बोफोर्स तोप, एयर डिफैन्स गन, आर्टिलरी गन, आर्मी इन्जीनियरिगं उपकरण एवं सेना के सूचना तंत्र के सम्बन्ध में हथियारों व उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। और श्रव्य-दृश्य फिल्में भी दिखायी गयी। इस दौरान नागरिक व जिला प्रशासन के अधिकारीगणों ने हथियारों को नजदीक से देखा और वहॉ मोजूद सेना के अधिकारियों से जानकारी भी प्राप्त की। प्रदर्शनी में सेना में भर्ती होने की जानकारी भी दी गयी। इस प्रदर्शनी का उदेश्य युवाओं व आम जन को भारतीय सेना को जानने एवं समझने, सेना के प्रति आर्कषण व देश भक्ति का जज्बा जगाना था। और देश सेवा के प्रति पे्ररित करने हेतु सेना द्वारा इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, अपर उप जिलाधिकारी सहित अन्य प्रशासन एवं सेना के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments