विधायक नंदकिशोर ने ठंड में दी स्कूली बच्चों को नई बेंच की सौगात
HTN Live
लोनी। पूरे प्रदेश में जहां एकतरफ शीतलहर का प्रकोप जारी है वहीं दूसरी और स्कूलों में ज़मीन पर बैठने वाले बच्चों के बारे में सुनकर मन कांप उठता है। ऐसे समय में लोनी के माननीय विधायक श्री नंदकिशोर गुर्जर जी ने लगभग एक करोड़ की लागत से क्षेत्र के 26 प्राथमिक स्कूलों को बच्चों के बैठने के लिए हजारों नई बेंचों की सौगात दी है।
विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्राथमिक विद्यालय पावी सादकपुर, गढ़ी कटैय्या, लोनी न-2, लालबाग स्थित प्राथमिक विद्यालय सहित क्षेत्र के कुल 26 प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 1 कऱोड की लागत से 1480 बच्चों के बैठने के लिए नई बेंचों की व्यवस्था की है। विधायक जी ने कहा की प्रदेश सरकार का ध्येय है कि हम स्कूली शिक्षा के गुणवत्ता के अतिरिक्त उसके इंफ्रास्ट्रक्चर के गुणवत्ता में भी सुधार लाये। ठंड में जहां आम आदमी घर से नहीं निकलता वहां देश के भविष्य अगर ज़मीन पर बैठेंगे तो यह अन्याय होगा। इसलिए हमारा विशेष ध्यान है कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था हो जिससे सभी बच्चे एकाग्र होकर जमकर अपनी शिक्षा पर ध्यान दें और भविष्य में लोनी का नाम रोशन करें। वहीं प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे एवं अध्यापक भी नई बेंच पाकर खुश नजर आए।

No comments