Breaking News

आज का राशिफल जानें क्या कहते है

                               HTN Live
                         दिनांक 29/1/2019
मेष – Aries अपने विचारों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आपको ‘डर’ नाम के दानव का सामना करना पड़ सकता है। नहीं तो आप निष्क्रिय होकर इसका शिकार हो सकते हैं। लम्बे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आखि़रकार आपको मिल जाएंगे।

वृष . - taurus ज़िद्दी बर्ताव न करें-इसके चलते दूसरे आहत महसूस कर सकते हैं। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें।


मिथुन - gemini आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी दृ जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। बावजूस इसके, आप इस वक़्त का पूरा लुत्फ़ उठा पाएंगे।


सिंह .- Leo जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत ख़ुश नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आज आप अपने दोस्त की महक उसकी अनुपस्थिति में महसूस करेंगे। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ।

कन्या . - virgo मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। शादी के ठीक पहले के ख़ूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है-वही छेड़छाड़, आगे-पीछे घूमना और इज़हार गर्माहट पैदा करेंगे।

 तुला . - libra तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएँ। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा।

वृष्चिक दृ– scorpio आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। सावधान रहें, कोई आपसे दिल्लगी या फ़्लर्ट करके अपना उल्लू सीधा कर सकता है।

धनु .- Sagittarius तनख़्वाह में बढ़ोतरी आपको उत्साह से भर सकती है। यह वक़्त अपनी सभी निराशाओं और परेशानियों को मिटाने का है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।


 कुम्भ . - Aquarius प्यार का जज़्बा ठण्डा पड़ सकता है। कुछ सहकर्मी कई अहम मुद्दों पर आपकी कार्यशैली से नाख़ुश होंगे, लेकिन यह वे आपको बताएंगे नहीं। अगर आपको लगता है कि परिणाम आपकी उम्मीद के मुताबिक़ नहीं आ रहे हैं, तो अपनी योजनाओं का फिर से विश्लेषण कर उनमें सुधार लाना बेहतर रहेगा।


कर्क - cancer चूँकि यात्रा के लिहाज़ से आप अभी कुछ कमज़ोर हैं, इसलिए लंबी यात्राओं से बचने की कोशिश कीजिए। वे निवेश-योजनाएँ जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जानने की कोशिश करें-कोई भी क़दम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ज़रूर ले लें।

मीन – Pisces आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। वैवाहिक जीवन कभी-कभी बहुत कठिन लगता है और आज का दिन कुछ-कुछ ऐसा ही लग सकता है।लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए।


मकर – Capricorn किस्मत का साथ मिल सकता है। आज के हालात और आपसे मिलने वाले लोग आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस समय की गई कोशिशों की सफल होने की उम्मीद भी ज्यादा हो सकती है। आज हो सकता है कि आपको वर्तमान नौकरी में ही एक्स्ट्रा जिम्मेदारी या काम मिल जाए।


 29 जनवरी दिन मंगलवार

No comments