*शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, एक की मौत*
HTN Live
भदोही
जहां एक ओर शादी समारोह में हर्ष फायरिंग पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर पुलिस इस पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। कुछ ऐसा ही मामला भदोही से सामने आया है। जहां पर बरात में आए एक शख्स की गोली लगने के कारण मौत हो गई। इस घटना के बाद से शादी समारोह में मातम पसरा है। घायल शख्स को अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक मामला भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के धनीपुर गांव का है। बता दें कि गांव में जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र से विनय की बारात आई। इस बरात में विनय के रिश्तेदारो के साथ पड़ोसी भी आए। गांव में बरातियों के लिए जनवासा में आर्केस्ट्रा की व्यवस्था की गई थी। शादी समारोह के समय सभी बराती आर्केस्ट्रा देख रहे थे। इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग की। हर्ष फायरिंग की गोली दिनेश चंद मिश्रा के जा लगी। वहां मौजूद लोगों ने दिनेश को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिनेश चंद्र के पड़ोसी वीरेंद्र मिश्रा ने ही यह फायरिंग की। फायरिंग के बाद से ही आरोपी मौके से फरार है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजन ने हत्या का लगाया आरोप
अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पूरा मामला हर्ष फायरिंग से जुड़ा हुआ है। लेकिन मृतक के परिजनों का आरोप है की फायरिंग करने वाले व्यक्ति से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजन के मुताबिक यह हर्ष फायरिंग नहीं बल्कि हत्या है। पुलिस का कहना है की जिस रिवॉल्वर से फायरिंग हुई वह लाइसेंसी थी। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

No comments