राष्ट्रीय सेवा योजना शिया पीजी कॉलेज के 7 दिवसीय विशेष शिविर का समापन
HTN Live
आज 26 मार्च 2026 दिन गुरुवार राष्ट्रीय सेवा योजना शिया पीजी कॉलेज के 7 दिवसीय विशेष शिविर का अंतिम दिन (समापन) रहा।
शिविर के प्रथम सत्र में समाज के प्रति राष्ट्रीय सेवा योजना का योगदान विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
उक्त संगोष्ठी में कार्यक्रम अधिकारी *डॉ वहीद आलम* ने स्वयं सेवकों को उदघोषित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थी समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।
NSS के स्वयंसेवक समाज में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, स्वास्थ्य और मतदान के प्रति जागरूकता फैलाते हैं। वे वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर और स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित करते हैं।
NSS के छात्र ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक सुधार के कार्य करते हैं, जिससे ग्रामीण विकास में मदद मिलती है। प्राकृतिक आपदाओं के समय भी NSS स्वयंसेवक राहत और सहायता कार्यों में भाग लेते हैं।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुधाकर वर्मा ने कहा NSS युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और समाज सेवा की भावना विकसित करती है तथा समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ नगीना बानो ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सरकार युवाओं में सेवा भाव पैदा करना चाहती है जिससे छात्र/ छात्राएं समाज के लिए कुछ बेहतर करें।
आज शिविर के समापन के दिन शिया पीजी कॉलेज प्राचार्य प्रो एस एस आर बाक़री, कॉलेज के एस्टेट ऑफिसर डॉ मिर्जा एजाज़ अतहर, पूर्व रसायन विभाग प्रभारी एवं बोर्ड मेंबर प्रो सरवत तकी, इंग्लिश विभाग के प्रो सिबतेन बेग। जन्तु विज्ञान विभाग से डा0 परवेज़ आगा मसीह,डा0 गौरव बाजपेई, मुमताज कालेज से रातेन्ते विक्रांत सिंह, बिधी विभाग से डा0 पी के गर्ग, डॉ छत्र पाल, डॉ कमलजीत मणि मिश्रा, डॉ पुलकित शुक्ला, डॉ विनय , कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीसम मुबारक, एनएसएस सहायक श्री अजीत सिंह एवं भारी संख्या में एनएसएस के स्वयंसेवक शामिल हुए।
राष्ट्रीय सेवा योजना शिया पीजी कॉलेज के 7 दिवसीय विशेष शिविर का सभी दिनों का कार्यक्रम इस तरह रहा...
20 मार्च 2026 ( शिविर का प्रथम दिन)
प्रथम सत्र में योगाचार्य शुकेंद्राचार्य जी द्वारा योगासन एवं योग का महत्व बताया गया और दूसरे सत्र में पर्यावरण सुरक्षा पर एक जागरूकता रैली का भी आयोजन अन्ना मार्केट से डुडोली तक के लिया किया गया।
21 मार्च 2026 (शिविर का दूसरा दिन)
प्रथम सत्र में नशा मुक्ति पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया तथा दूसरे सत्र में नशा मुक्ति पर एक जागरूकता रैली का आयोजन प्रीति नगर और ताड़ीखाना क्षेत्र तक किया गया।
22 मार्च 2026 (शिविर का तीसरा दिन)
प्रथम सत्र में पर्सनेलिटी डेवलपमेंट पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
एवं दूसरे सत्र में बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन नौबस्ता पुलिया के क्षेत्र में किया गया।
23 मार्च 2026 (शिविर का चौथा दिन)
प्रथम सत्र में मतदान: एक मजबूत लोकतंत्र की पहचान पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दूसरे सत्र में मतदाता जागरूकता पर एक रैली का आयोजन अन्ना मार्केट से ताड़ीखाना क्षेत्र के बीच किया गया।
24 मार्च को शिविर का पांचवा दिन )
प्रथम सत्र में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दूसरे सत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों के पालन के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन शिविर स्थल से मणियांव तक किया गया।
25 मार्च 2026 (शिविर का छठा दिन)
प्रथम सत्र में अपराधिक कानून पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। और दूसरे सत्र में कानूनी जागरूकता पर रैली का आयोजन प्रीती नगर से बारी इंक्लेब तक किया गया।
26 मार्च 2026 (शिविर का सातवां दिन/अंतिम दिन)
अंतिम दिन प्रथम सत्र में समाज के प्रति राष्ट्रीय सेवा योजना का योगदान विषय पर संगोष्ठी हुई और अंतिम सत्र में भोज के बाद प्राचार्य शिया पीजी कॉलेज प्रो एस एस आर बाकरी ने सफल शिविर के आयोजन के लिए सभी कार्यक्रम अधिकारी (डॉ वहीद आलम, डॉ सुधाकर वर्मा, डॉ नगीना बनो डॉ मीसम मुबारक, एनएसएस सहायक श्री अजीत सिंह) एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों को बधाई दी।


No comments