फिजियोथेरेपी की तृतीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार PHYSEM-2026 का आयोजन
HTN Live
लखनऊ, 01.11.2026, लन्दन अकादमी ऑफ स्पोर्ट्स एंड हेल्थ साइंस व मयोफंक्शनल पोस्यचुरल रहाबिलिटेशन साइंस, स्पेन द्वारा होटल रेग्नेंट में फिजियोथेरेपी की तृतीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार PHYSEM-2026 का आयोजन किया गया। सेमिनार में चार सौ से ज्यादा फिजियोथेरेपिस्ट उपस्थित रहेे। सेमिनार मे एक विजिस्ट तकनीक वाइब्रेशन साइंस द्वारा स्ट्रोक, न्यूरो व आर्थो बीमारियों तथा उसके समाधान के बारे मे बताया गया।
सेमिनार का उद्घाटन अमित कुमार घोष, सीनियर आई0ए0एस0, एडनीशनल मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा ने किया। सेमिनार में गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमती अपर्णा यादव, सचिव महिला आयोग, डॉ0 रूचि वाष्णेय, नेशनल हेड, आई0ए0पी0डब्ल्यू0सी, कोषाध्यक्ष, आई0ए0पी0 मौजूद थे।
सेमिनार मे मुख्य वक्ता लन्दन अकादमी ऑफ स्पोर्ट्स एंड हेल्थ साइंस, यूके के एसोसिएट डायरेक्टर, प्रोफेसर डॉ0 सैय्यद मोहम्मद वारिस ने बताया कि वाइब्रेशन साइंस में आयन थेरेपी तकनीक के द्वारा हम मरीजों को स्ट्रोक व स्ट्रेस से निजात दिला सकते है। डॉ० वारिस ने कई देशों मे वाइब्रेशन में आयन थेरेपी द्वारा उपचार किया है व काफी फिजियोथेरेपिस्टों को इस आधुनिक तकनीक के बारे मे सिखाया है। भारत मे यह सेमिनार तीसरी बार आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने इस सेमिनार के आयोजक सचिव डॉ0 संजय शुक्ला को सेमिनार के सफल आयोजन के लिए मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस तरह की सेमिनार का आयोजन समय-समय पर होना बहुत जरूरी हैं। इससे लोगों को फिजियोथेरेपी से सम्बन्धित नई तकनीकियों के बारे में जानकारी होती है और उनको यह पता चलता है कि फिजियोथेरेपी के द्वारा विभिन्न गम्भीर बीमारियों का इलाज सम्भव है।
सेमिनार में वक्ताओं के रूप में डॉ0 सैफ सईद अल रियामी, प्रो0 सिल्वेरियो डे रोक्को, डॉ0 राजेन्द्र्र कुमार, डॉ0 धरम पाण्डेय, डॉ0 सुमित अस्थाना, डॉ0 रानू सिंह तथा डॉ0 योगेश मध्यान ने विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी।
सेमिनार में विभिन्न प्रकार के स्थायी दर्द का फिजियोथेरेपी के माध्यम से समाधान के बारे में बताया गया। इसके साथ ही भाग-दौड़ भरे जीवन में विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं और दर्द के निवारण में फिजियोथेरेपी की भूमिका पर भी चर्चा हुई।
सेमिनार के कोषाध्यक्ष डॉ० विष्णु मूर्ति पाठक ने सेमिनार में आये सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज की चिकित्सा प्रणाली में फिजियोथेरेपी की एक अहम भूमिका है।
डॉ० नम्रता सूरी ने इस सेमिनार में आये सभी अतिथियों को सेमिनार के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर विभिन्न कंपनियों ने फिजियोथेरेपी के आधुनिक उपकरण के स्टाल भी लगाए। सेमिनार में शहर के फिजियोथेरेपिस्टों को विभिन्न टाइटल के साथ सम्मानित भी किया गया।


No comments