Breaking News

फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न

                                 HTN Live
आज दिनांक 07 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा एक भव्य प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भागीदारी भवन, अंबेडकर पार्क के समक्ष, लखनऊ में संपन्न हुआ।
इस सम्मेलन में प्रदेश के लगभग सभी  जनपदों से 400 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने जनपदों के फोटोग्राफर्स से संबंधित विभिन्न समस्याओं को प्रदेश संगठन के समक्ष रखा।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश चन्द्र वर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि संगठन से जुड़े सभी फोटोग्राफर्स की समस्याओं के समाधान हेतु शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाएंगे तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
यह सम्मेलन फोटोग्राफर्स के हितों की रक्षा एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। 
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष है श्री दिनेश चन्द्र वर्मा जी महासचिव सुरेन्द्र सिंह बिस्ट जी  वरिष्ठ उपाध्याय विकासबाबू ,उपाध्याय रूप श्रीवास्तव,नीरज वर्मा , विशेष सचिव सौरभ मिश्रा  ,संगठन मंत्री अमर सिंह  ,प्रदेश प्रवक्ता दीपक कपूर  कोषाध्‍यक्ष राजीव टंडन , प्रदेश सदस्‍यताप्रभारी अरविंद आनंद , राणा अमीर चंद्र 
मौजूद थे।

No comments