राष्ट्रीय सेवा योजना शिया पीजी कॉलेज के विशेष शिविर के छठे दिन कानूनी सलाह पर चर्चा
HTN Liveआज दिनांक 25 मार्च 2026 दिन बुधवार राष्ट्रीय सेवा योजना शिया पीजी कॉलेज के विशेष शिविर के छठे दिन प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी एवं निदेशक लीगल एड क्लीनिक डॉ वहीद आलम ने एनएसएस के स्वयंसेवकों को अपराधिक कानून से संबंधित कुछ प्रावधानों (संज्ञेय, असंगेय अपराध, जमानतीय, गैर जमानतीय अपराध, शमनीय , अशमनीय अपराध, एफआईआर, कोर्ट द्वारा एफआईआर , जीरो एफआईआर, क्रॉस एफआईआर, एनसीआर कंप्लेंट केसेज, गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकार, सेशन ट्रायल, मजिस्ट्रेट ट्रायल ) इत्यादि की जानकारी दी।
संगोष्ठी के बाद कानूनी जागरूकता पर एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें एनएसएस के स्वयंसेवकों ने आम जन के बीच जा कर लोगों को विभिन्न कानूनों से संबंधित कानूनों की जानकारी दी।
डॉ सुधाकर वर्मा ने छात्र/ छात्राओं से एनएसएस के उद्देशों की चर्चा की। और जोर दार जोशीले भाषण से उनमें राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने और समाज के लिए काम करने की बात कही।
उक्त संगोष्ठी में एनएसएस के स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ वहीद आलम, डॉ सुधाकर वर्मा, डॉ नगीना बानो एवं एनएसएस सहायक श्री अजीत सिंह शामिल रहे।




No comments