Breaking News

हिंदी दिवस के पूर्व संध्या के अवसर पर महाविद्यालय में भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन,

                         HTN Live
आज दिनांक 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज चौक लखनऊ के हिंदी विभाग द्वारा संगोष्ठी के साथ साथ बालिकाओं के बीच कविता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती जी के माल्यार्पण तथा वंदनगान के साथ हुआ। कार्यक्रम मैं मुख्य वक्ता के रूप में लेखक, संपादक, चिंतक श्री दीपक मिश्रा  उपस्थित रहेI श्री दीपक मिश्रा  ने अपने वक्तव्य में हिंदी की बदलती स्थिति पर अपनी विशेष राय बड़े ही सरल शब्दों में रखी और साथ ही छात्राओं में हिंदी के अपने प्रेम को समाज के सामने विविध रूपों में प्रकट करने की बात की। 
 उन्होंने यह भी बताया कि हिंदी का विवाद अंग्रेजी से कभी भी नहीं रहा ,बल्कि हिंदी ने तो अपने साथ अंग्रेजी, उर्दू तथा अरबी, फारसी, पुर्तगाली बहुत सी भाषाओं को अपने अंदर समावेशित किया हुआ है। इस प्रकार हिंदी जो कि पूरे विश्व में तीसरे नंबर की सबसे ज्यादा लोगों के बीच बोली जाने वाली भाषा है वह विश्व में अपना एक उच्च स्थान रखती है ।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुहानी राय द्वितीय स्थान लक्ष्मी प्रजापति तथा तृतीय स्थान सृष्टि मिश्रा को दिया गया इसी के साथ में कविता पाठ में प्रथम स्थान दीपिका बीए प्रथम वर्ष, दूसरा स्थान सत्य पांडे बीए द्वितीय वर्ष, तथा तृतीय स्थान ज्योति शर्मा को दिया गया। सांत्वना पुरस्कार अंजली गौतम के नाम रहा। निर्णायक मंडल में महाविद्यालय की शिक्षिका प्रोफेसर पूनम रानी भटनागर प्रोफेसर ज्योत्सना पांडे प्रोफेसर चेतना सामंत तोमर एवं डॉ पारुल सिंह रही। समस्त कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विभाग के द्वारा किया गया जिसमें डॉ प्रियंका,ने कार्यक्रम का संचालन किया, सहयोग रहा शिक्षिका सुनीता यादव एवं डॉ शालिनी शुक्ला का ।समस्त कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य अंशु केडिया के संरक्षण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे प्रो राम जी पाठक, प्रो दिनेश उपस्थित रहे I

No comments