शिया महाविद्यालय लखनऊ राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेटों के लिए यातायात जागरूकता कार्यशाला आयोजन किया गया
HTN Live
दिनांक 18/09/2025 को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में शिया पी जी कॉलेज,लखनऊ में एन सी सी के कैडेटों के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्रो को पैम्फलेट के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी.आई. चौक ज़मानत अब्बास , टी.एस.आई. शाकिर हुसैन तथा ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क से सुमित मिश्रा उपस्थित रहे। शिया महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एस एस शबीहे रजा बाकरी, प्रो टी एस नकवी, कैप्टन आगा परवेज़ मसीह, एन एस एस /एन सी सी प्रभारी अजीत सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।इस अवसर पर 63 बटालियन एनसीसी की 5 वी कम्पनी एनसीसी शिया महाविद्यालय की प्लाटून एनसीसी के 55 कैडेट मौजूद थे और उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया


No comments