यातायात जागरूकता अभियान- शिया पी जी कॉलेज,लखनऊ के जन्तु विज्ञान विभाग में छात्र और छात्राओं के लिए यातायात जागरूकता कार्यशाला
HTN Liveआज लखनऊ दिनांक 18/09/2025 को पुलिस उपायुक्त यातायात के निर्देशन में शिया पी जी कॉलेज, लखनऊ में जन्तु विज्ञान विभाग के छात्र छात्राओं के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को प्रोजेक्टर एवं पैम्फलेट के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गई तथा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टी.आई. चौक ज़मानत अब्बास , टी.एस.आई. शाकिर हुसैन तथा ट्रैफिक ट्रेनिंग पार्क से सुमित मिश्रा उपस्थित रहे। शिया महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो एस एस शबीहे रजा बाकरी, जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर टी एस नकवी, कैप्टन आगा परवेज़ आग़ा मसीह, एन एस एस /एन सी सी प्रभारी अजीत सिंह* ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर शिया महाविद्यालय जन्तु विज्ञान विभाग के लगभग 200 छात्र छात्राएँ मौजूद रहे।और उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया



No comments