Breaking News

छोटी काशी गोला में ट्रैफिक पुलिस की सख्ती शुरू

                          HTN Live
       रविवार शाम से भारी वाहनों पर प्रतिबंध
श्रद्धालुओं की भीड़ और सावन सोमवार को देखते हुए ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ा रही पुलिस

आदेश शर्मा समाचार संपादक हमराह टुडे न्यूज

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश
*गोला गोकरननाथ खीरी। सावन माह के पहले सोमवार से पहले ही छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है*

*रविवार को मोहम्मदी रोड पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी राजन तिवारी ने सवारी से भरे ई-रिक्शा और अन्य वाहनों को रोककर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और सख्त हिदायत दी कि नियमों का पालन अनिवार्य है*

*उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ और नगर की संकरी सड़कों को देखते हुए रविवार शाम 5:00 बजे से सोमवार तक नगर क्षेत्र में सभी ई-रिक्शा, मैजिक और अन्य बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा*

*यह प्रतिबंध नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत लगाया गया है*

*राजन तिवारी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे नगर प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, अन्यथा नियमों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी*

 *उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक सावन मास की पावनता को ध्यान में रखते हुए प्रशासन के सहयोगी बनें*

*इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने मोहम्मदी रोड समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाया और कई चालकों को रोककर उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाया*

*स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यदि ऐसी सख्ती और जागरूकता निरंतर जारी रही तो नगर में जाम और अव्यवस्था की समस्या काफी हद तक समाप्त हो सकती है*

*सावन के पहले सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु गोला गोकर्णनाथ में बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं*

*आज रविवार को ही नगर में कांवरियों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे नगर की गलियां भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठीं*

*ऐसे में यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की यह संयुक्त पहल अत्यंत सराहनीय मानी जा रही है*

No comments